विज्ञापन

UK Board 12th Result 2026: 4 घंटे करती थी सेल्फ स्टडी, बिना कोचिंग उत्तराखंड किया टॉप, सुशीला मेंहदीरत्ता ने बताई सफलता की कहानी

Sushila Mehdiratta success story: सुशीला मेहंदीरत्ता ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर की रहने वाली है. वो 500 में से 490 अंक हासिल की. इस सफलता के बाद परिवार में खुशी का माहौल है.

UK Board 12th Result 2026: 4 घंटे करती थी सेल्फ स्टडी, बिना कोचिंग उत्तराखंड किया टॉप, सुशीला मेंहदीरत्ता ने बताई सफलता की कहानी
Sushila Mehdiratta Success Story: सुशीला मेहंदीरत्ता को परिजनों और शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर दी बधाईंयां.

Uttarakhand Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए. 12वीं की परीक्षा में ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर की रहने वाली सुशीला मेंहदीरत्ता ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे उत्तराखंड में प्रथम स्थान हासिल किया है. सुशीला के अलावा बागेश्वर की गीतिका पंत ने भी उत्तराखंड में पहला स्थान प्राप्त किया है. परिणाम आने के बाद सुशीला मेहंदीरत्ता के घर खुशी का माहौल है और बधाइयों का तांता लगा हुआ है. 

बिना कोचिंग हासिल की सफलता 

सुशीला ने यह सफलता बिना कोचिंग किए हासिल की है. वो प्रतिदिन 4 घंटे सेल्फ स्टडी की. इतना ही नहीं वो मोबाइल का इस्तमाल सिर्फ पढ़ाई के लिए करती थी. सुशीला के टॉप करने पर परिजनों और शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी है.

परिवार में जश्न का माहौल

सुशीला ने अपनी इस उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है. उनके पिता योगेश मेहंदीरत्ता और मां ममता मेहंदीरत्ता भूरारानी में एक छोटा सा बुटीक चलती है. वो बेटी की इस सफलता से बेहद खुश और भावुक नजर आए. सुशीला का छोटा भाई अरुण भंजूराम भी 10वीं बोर्ड परीक्षा में 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं. परिवार में जश्न का माहौल है. घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.

500 में से 490 अंक हासिल की 

सुशीला मेहंदीरत्ता रुद्रपुर के भंजूराम अमर देव स्कूल की छात्रा है. 500 में से 490 अंक पाने के बाद सुशीला अपने विद्यालय पहुंची, जहां स्कूल प्रबंधन ने उनका स्वागत किया और मिठाई खिलाकर बधाईंयां दी.

4 घंटे करती थी सेल्फ स्टडी

सुशीला ने बताया कि उन्होंने ये स्थान बिना कोचिंग के हासिल की. प्रतिदिन 4 घंटे स्वयं ही पढ़ाई करती थी की. मैंने मोबाइल का इस्तेमाल पढ़ाई के लिए किया. मैं यूट्यूब से पढ़ाई करती थी. जिससे कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली. जितने डाउट्स होते थे मैं उससे क्लियर करती थी. कुछ लेक्चर मैं उस पर देखती थी, जिससे काफी मदद मिली. सुशीला के टॉप करने पर परिजनों और शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी है.

उत्तराखंड टॉपर सुशीला की मां ममता मेहंदीरत्ता ने बताया कि ये उसकी मेहनत है. हमेशा हमारा सपोर्ट रहा. वाहेगुरु की कृपा उस पर थी, जो उसका मेहनत रंग लाया. परिणाम आने के बाद हम सब काफी खुश हैं. 

ऊधम सिंह नगर से विकास कुमार का रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: UK Board Result 2026 OUT: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट में लड़कियों का रहा दबदबा


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com