विज्ञापन

"पहले कांग्रेस से सीटों का बंटवारा कर ले...संजय निषाद के बयान पर, सपा बोली- सम्मान और अधिकार पैसों में न बेचे

उत्तर प्रदेश की राजनीति में संजय निषाद और समाजवादी पार्टी के बीच बयानबाजी तेज हो गई है. जिसके जवाब में निषाद पार्टी ने भी सपा पर कई गंभीर राजनीतिक आरोप लगाए.

"पहले कांग्रेस से सीटों का बंटवारा कर ले...संजय निषाद के बयान पर, सपा बोली- सम्मान और अधिकार पैसों में न बेचे
यूपी में चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और संजय निषाद में बयानबाजी तेज हो रही है.

यूपी के मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद की समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय से हुई शिष्टाचार मुलाकात के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं. इस बीच डॉ. संजय निषाद के एक बयान को लेकर सपा और निषाद पार्टी आमने-सामने आ गए हैं.

सपा की प्रतिक्रिया के बाद डॉ. संजय निषाद ने सोशल मीडिया पर पलटवार करते हुए कहा, "जिनके घर शीशे के बने होते हैं, वे दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंकते. बेहतर होगा कि सपा के अनपढ़ और लठैत निषाद पार्टी के भविष्य पर अनर्गल टीका-टिप्पणी करने और अफवाह फैलाने की बजाय अपने गिरेबान में झांकें."

उन्होंने कहा, "निषाद पार्टी को मिलने वाली सीटों पर समय गंवाने के बजाय सपा पहले कांग्रेस के साथ अपनी सीटों का बंटवारा कर ले." संजय निषाद ने दावा किया कि सपा के अपने लोग टूटने की कगार पर हैं जबकि एनडीए में निषाद पार्टी का गठबंधन बराबरी और हिस्सेदारी पर आधारित है.

कसरवल कांड का भी किया जिक्र

डॉ. संजय निषाद ने कहा, "कसरवल कांड में हमारे निर्दोष भाइयों पर गोलियां चलवाने वाले सपा नेता यह न भूलें कि निषाद समाज अपने शहीदों का बलिदान और उन पर हुए जुल्म को कभी नहीं भूल सकता."

उन्होंने कहा कि निषाद, मछुआरा और संबंधित समाज स्वाभिमान तथा राजनीतिक भागीदारी में विश्वास रखता है और केवल किसी के पीछे चलने की राजनीति नहीं करता.

सपा मीडिया सेल ने भी किया पलटवार

सपा मीडिया सेल ने जवाब देते हुए कहा, "डॉ. साहब आपको अति पिछड़े और स्वाभिमानी निषाद, कश्यप, मल्लाह, बिंद समाज का सम्मान और अधिकार भाजपा के हाथों में पैसा और पद के लालच में नहीं बेचना चाहिए था."

सपा ने दावा किया कि कश्यप, निषाद, मल्लाह, बिंद, धुरिया समेत विभिन्न उपजातियों के लोग अब कथित झूठे वादों और राजनीतिक दावों को पहचान चुके हैं तथा इस बार पीडीए के साथ एकजुट होकर समाजवादी पार्टी का समर्थन करेंगे. राजनीतिक गलियारों में अब इस बयानबाजी को आगामी चुनावी समीकरणों और पिछड़े वर्ग की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें- 'बीजेपी रास्ता बंद करेगी तो सपा के बारे में सोचेंगे', यूपी चुनाव से पहले पाला बदलेंगे संजय निषाद?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Nishad, Samajwadi Party, Samajwadi Party (SP) President Akhilesh Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com