विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2018

अखिलेश यादव ने कहा - जनता ने बीजेपी की वादाखिलाफी का दिया जवाब 

मौजूदा सरकार ने किसानों से कर्ज माफी की बात और नौजवानों को बड़े स्तर पर रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन किसी को कुछ नहीं दिया गया .

अखिलेश यादव ने कहा - जनता ने बीजेपी की वादाखिलाफी का दिया जवाब 
अखिलेश यादव की फाइल फोटो
  • अखिलेश ने कहा हमें आगे भी ऐसे ही परिणाम मिलेंगे
  • चुनाव में जनता ने दिखाया बीजेपी के खिलाफ गुस्सा
  • धर्म की राजनीति करती है बीजेपी-अखिलेश
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत को पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आम जनता की जीत बताया है. उन्होंने इस जीत के लिए गोरखपुर और फूलपुर की जनता का धन्यवाद दिया. यादव ने कहा गोरखपुर और फूलपुर की जनता ने बीजेपी को उसकी वादाखिलाफी का जवाब दिया है. इस मौके पर उन्होंन सपा को चुनाव में सहयोग देने के लिए बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती और अन्य दलों के नेताओं का भी धन्यवाद दिया. अखिलेश यादव ने कहा कि आम जनता को भले ही जीत का अंतर हजारों मतों में दिख रहा हो लेकिन हमें जीताने के लिए दोनों लोकसभा क्षेत्र के लाखों मतदाताओं ने वोट दिया. मैं उन सब का धन्यवाद करता हूं. उन्होंने कहा कि जब राज्य के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री अपनी सीट पर भी पार्टी को जीत नहीं दिला पाए तो आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि जनता में बीजेपी के लिए कितना गुस्सा है.

यह भी पढ़ें: अति आत्मविश्वास की वजह से उपचुनाव में मिली हार, कमियों पर काम करने की जरूरत: सीएम योगी 

अखिलेश यादव ने कहा कि हमें उम्मीद है कि भविष्य में होने वाले चुनाव में भी हमें ऐसे ही परिणाम देखने को मिलेगा. मौजूदा सरकार ने किसानों से कर्ज माफी की बात और नौजवानों को बड़े स्तर पर रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन किसी को कुछ नहीं दिया गया . उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान सपा और बसपा के गठबंधन को लेकर की गई टिप्पणी पर भी अपनी बात रखी. अखिलेश ने कहा कि सपा पार्टी ने खुदको कभी बैकवर्ड नहीं माना है, लेकिन जब सपा-बसपा का गठबंधन हुआ तो हमें सांप छछूंदर का गठबंधन कहा गया इतना ही नहीं इस गठबंधन को चोर-चोर मसौरे भाई का गठबंधन कहा गया. यहां तक की हमारी पार्टी को औरंगजेब की पार्टी कहा गया.

यह भी पढ़ें: गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में हार से सीएम योगी आदित्‍यनाथ को होंगे ये 7 नुकसान

अखिलेश ने कहा कि मुझे खुशी है कि गरीबों ने दलितों ने, बेरोजगारों ने हमें एतिहासिक जीत दिलाई. यह सोशल जस्टिस की भी जीत है. आबादी में जो ज्यादा मेहनत करने वाला हो यह सरकार उसी का सम्मान नहीं करती.

VIDEO: सीएम योगी ने कहा उपचुनाव का परिणाम हमारे लिए सबक.


उन्हें कीड़े मकौड़े कहा गया. विकास के नाम पर दिल्ली या यूपी के बजट से जनता को खासी निराशा हुई. संकल्प पत्र से किए गए वादों पर बीजेपी कभी खड़ी नहीं उतरी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com