विज्ञापन
This Article is From Jan 11, 2019

अखिलेश यादव का सीएम योगी पर तंज- अब गाय की रक्षा के लिए ज्यादा पीना पड़ेगा

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के साथ मंच पर सांसद डिंपल यादव भी मौजूद थीं और कार्यकर्ताओं के नारों बीच सभी सवालों के जवाब दे रहे थे.

अखिलेश यादव का सीएम योगी पर तंज- अब गाय की रक्षा के लिए ज्यादा पीना पड़ेगा
कन्नौज में कार्यकर्ता सम्मेलन में अखिलेश यादव ने सवालों के जवाब दिए
लखनऊ:

कन्नौज में कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते थे कि देश में सभी स्लॉटर हाउस बंद कर दिए जाएंगे. उस समय ऐसा लगता था कि सभी स्लॉटर हाउस समाजवादी पार्टी के नेताओं के हैं. लेकिन इसमें बीजेपी के नेता भी शामिल थे. आज क्या हो रहा है? अखिलेश यादव ने कहा कि अब मुख्यमंत्री जी का कहना है कि गाय की सेवा करना है तो ज्यादा शराब पियो क्योंकि ज्यादा पियोगे तो ज्यादा टैक्स मिलेगा और उससे गाय की सेवा की जाएगी. यूपी सरकार ने गाय की रक्षा के लिए शराब पर अतिरिक्त सेस लगा दिया है.  उन्होंने कहा कि कामधेनु योजना इसलिए शुरू की गई थी जिससे उत्तर प्रदेश में दूध का उत्पादन बढ़ जाए लेकिन अब जिन लोगों ने बैंक से कर्ज लिया अब वह किश्त भी नहीं दे पा रहे होंगे. उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार आएगी को तो हम इस योजना के तहत लिए गए कर्ज का सारा ब्याज माफ कर दिया जाएगा.

सपा-बसपा गठबंधन में शुरू हुआ '3-5' का खेल, RLD महागठबंधन का हिस्सा, मगर सीटों पर फंसा पेच

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के साथ मंच पर सांसद डिंपल यादव भी मौजूद थीं और वह कार्यकर्ताओं के नारों बीच सभी सवालों के जवाब दे रहे थे. उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि इस बार 'झूठ की सरकार'. गौरतलब है कि शनिवार को सपा और बीएसपी के गठबंधन को लेकर मायावती और अखिलेश यादव संयुक्त प्रेस कांन्फ्रेंस करने जा रहे हैं. गंगा सफाई को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि इसको लेकर सरकार की नीयत साफ नहीं है. जब तक नीयत साफ नहीं होगी गंगा साफ नहीं होगी. उन्होंने प्रधानमंत्री जी झाडू उठाया तो कई लोगों ने झाड़ू उठाया लेकिन आज भी सफाई नहीं हो पाई है. 

कल होगा गठबंधन का औपचारिक ऐलान​

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akhilesh Yadav On BJP, Akhilesh Yadav In Kannauj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com