विज्ञापन

एनकाउंटर करने वाला का भी होगा एनकाउंटर...AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली का विवादित बयान

एआईएमआईएम के यूपी प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली ने मेरठ में ईद मिलन समारोह के दौरान कई विवादित बयान दिए। उनके बयान को लेकर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है.

  • एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली ने यूपी में 111 नहीं, केवल 11 विधायक देने का बयान दिया
  • उन्होंने मुसलमानों के एनकाउंटर करने वालों के खिलाफ एनकाउंटर का वादा करते हुए समर्थन मांगा
  • हाजी शौकत अली ने मेरठ में विकास की कमी और प्रशासन की नीतियों पर सवाल उठाए हैं

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली का एक विवादित बयान सामने आया है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है. उन्होंने कहा कि यूपी में 111 नहीं, सिर्फ 11 विधायक दे दो. उन्होंने यह भी कहा कि मुसलमान का एनकाउंटर करने वाले का भी एनकाउंटर होगा और यह वादा करके वह जा रहे हैं. उन्होंने समर्थकों से कहा कि अगर मस्जिदों और मदरसों की हिफाजत करनी है, तो एक डंडा, एक झंडा और एक नेता बनाना पड़ेगा और विधानसभा तक पहुंचना होगा.

विकास और प्रशासन पर उठाए सवाल

हाजी शौकत अली ने कहा कि विकास सिर्फ गोरखपुर और सैफई में ही नहीं, बल्कि मेरठ में भी होना चाहिए. उन्होंने मेरठ के कप्तान के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें कहा गया था कि सड़क पर नमाज पढ़ने वालों का लाइसेंस रद्द किया जाएगा. इसी को लेकर उन्होंने उम्मीद जताई कि जब रामनवमी का जुलूस निकलेगा तो कप्तान इसी तरह का दूसरा बयान देंगे कि मस्जिद के सामने नागिन डांस करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें : यूपी में 120 तो बिहार में 60 लोकसभा सीटें, 33% महिला आरक्षण देने के लिए बन गया फॉर्मूला?

लगाए गंभीर आरोप

हाजी शौकत अली ने कहा कि इस देश को आजाद कराने में उनके लोगों की भी भूमिका रही है, लेकिन उनके साथ सबसे ज्यादा नाइंसाफी हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि मदरसों पर ताले लगवाए, इल्जाम के आधार पर घरों पर बुलडोजर चलाए गए और लोगों को गोलियां मारी गईं. उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों ने 111 विधायक जिताकर दिए, वही अब कह रहे हैं कि यह उनकी सरकार नहीं है.

समर्थकों से गांव‑गांव जाकर संदेश देने की अपील

हाजी शौकत अली ने अपने समर्थकों से अपील की कि वे गांव‑गांव जाकर लोगों को बताएं कि इस मुल्क में उनके साथ सबसे ज्यादा अन्याय हुआ है. उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ इल्जाम के आधार पर कार्रवाई की गई और उन्हें अपनी बात मजबूती से जनता तक पहुंचानी होगी.

ये भी पढ़ें : 2 बीवियां और 18 बच्चे, यूपी में पूर्व प्रधान की हत्या कर गर्लफ्रेंड ने बोरे में डालकर नहर में फेंका, ये थी वजह

मेरठ में ईद मिलन समारोह के दौरान दिया बयान

यह पूरा बयान उत्तर प्रदेश के मेरठ में आयोजित एक ईद मिलन समारोह के दौरान दिया गया. यह कार्यक्रम हापुड़ रोड स्थित लब्बैक फार्म हाउस, हाजीपुर में आयोजित किया गया था, जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AIMIM Controversial Statement, Haji Shaukat Ali Statement, AIMIM UP President, Uttar Pradesh Politics, Meerut Eid Milan Event
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com