विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2019

उत्तर प्रदेश में फिर बलात्कार की घटना: नाबालिग को किडनेप कर किया रेप, पीड़िता हुई प्रेग्नेंट

महोबा जिेले की कोतवाली पुलिस ने नाबालिग किशोरी के साथ बलात्कार कर के उसे गर्भवती करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. 

उत्तर प्रदेश में फिर बलात्कार की घटना: नाबालिग को किडनेप कर किया रेप, पीड़िता हुई प्रेग्नेंट
महोबा पमें रेप की घटना आरोपी गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
महोबा:

उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही है, राज्य के महोबा जिेले की कोतवाली पुलिस ने नाबालिग किशोरी के साथ बलात्कार कर के उसे गर्भवती करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. 
महोबा के पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार ने गुरुवार को बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 26 नवंबर को अपनी तहरीर में बालेन्द्र राजपूत (23) पर आरोप लगाया कि उसे उनकी 16 साल की बेटी का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया, जिससे किशोरी गर्भवती हो गई है.

युवती का अधजला शव मिलने पर रेप के बाद हत्या करने का था शक, जांच हुई तो निकला 'ऑनर किलिंग' केस

पाटीदार ने बताया कि पुलिस दल ने छापेमारी कर बुधवार को आरोपी युवक को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.हाल ही में उन्नाव में रेप पीड़ित एक युवती को जिंदा जलाने की घटना हुई थी जिसके बाद पूरे देश में इस मामले को लेकर जमकर हंगामा देखने को मिला था

VIDEO: निर्भया गैंगरेप केस के दोषी पवन को तिहाड़ जेल किया गया शिफ्ट

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com