विज्ञापन
This Article is From Mar 04, 2019

उत्तर प्रदेश: पड़ोसी ने 16 साल की लड़की से किया रेप फिर जिंदा जलाया

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में दिलदार नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक छात्रा के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने के बाद उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर उसे जिंदा जलाकर मार डालने की सनसनीखेज घटना सामने आई है.

उत्तर प्रदेश: पड़ोसी ने 16 साल की लड़की से किया रेप फिर जिंदा जलाया
प्रतीकात्मक फोटो
  • दुष्कर्म के बाद छात्रा को जिंदा जलाया
  • उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की घटना
  • पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
गाजीपुर:

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में दिलदार नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक छात्रा के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने के बाद उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर उसे जिंदा जलाकर मार डालने की सनसनीखेज घटना सामने आई है. ग्रामीण क्षेत्र के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) चन्द्र पी. शुक्ला ने रविवार को बताया, "शुक्रवार रात दिलदार नगर थाना क्षेत्र के गांव में एक कमरे में अकेले सो रही सोलह वर्षीय एक छात्रा के साथ उसके पड़ोसी मेंहदी खान ने पहले कथित रूप से दुष्कर्म किया, बाद में कमरे में रखे मिट्टी के तेल को उसके ऊपर उड़ेल कर आग लगा दी. 

मध्यप्रदेश: दुष्कर्म के बाद 10 साल की लड़की की हत्या, गोबर गैस प्लांट से मिला शव

छात्रा की चीख-पुकार सुनकर परिजन और पड़ोसी जब तक वहां पहुंचे, तब तक आरोपी भाग चुका था." उन्होंने बताया, "छात्रा को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई." एएसपी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम कराने के बाद छात्रा का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है और आरोपी मेंहदी खान की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

VIDEO: बच्चियों से रेप फिर हत्याएं​
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rape In Ghazipur, Rape, Crime In UP, Girl Burnt Alive
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com