चुनावी मौसम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उच्च न्यायालय की पीठ की मांग फिर जोर पकड़ रही है. इसी कड़ी में 19 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के अधिवक्ता अपने यहां स्थित भाजपा जिला कार्यालय का घेराव करेंगे. केंद्रीय संघर्ष समिति के चेयरमैन राजेंद्र सिंह जानी एवं संयोजक देवकी नंदन शर्मा ने सोमवार को बताया कि 19 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के अधिवक्ता अपने यहां स्थित भाजपा जिला कार्यालय का घेराव करेंगे. इस दिन सभी जिलों में न्यायिक कार्य भी नहीं होगा.
लाहाबाद : कन्हैया के खिलाफ कार्रवाई का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को वकीलों ने पीटा
दूसरी तरफ ‘हाई कोर्ट बेंच मिशन' ने भी पीठ की मांग को लेकर जनसम्पर्क अभियान शुरु किया है. मिशन से जुड़े अधिवक्ता नरेंद्र शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों से अपील की जा रही है कि जब सत्ताधारी पार्टी के लोग वोट के लिए आएं तो उनसे कहा जाए कि ‘‘बेंच नहीं तो वोट नहीं.'
यूपी : हाईकोर्ट बेंच बनाने की मांग को लेकर वकीलों ने की तोड़-फोड़
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं