विज्ञापन

अदाणी ग्रुप चेयरमैन गौतम अदाणी सपरिवार राम मंदिर पहुंचे, रामलला के दर्शन किए 

अदाणी ग्रुप चेयरमैन गौतम अदाणी ने गुरुवार को हनुमान जयंती पर रामलला के दर्शन किए. उन्होंने राम मंदिर परिसर में बने अन्य मंदिरों में भी दर्शन किए.

अदाणी ग्रुप चेयरमैन गौतम अदाणी सपरिवार राम मंदिर पहुंचे, रामलला के दर्शन किए 
Adani Group Chairman Gautam Adani Ram Mandir
अयोध्या:

अदाणी ग्रुप चेयरमैन गौतम अदाणी ने गुरुवार को परिवार समेत राम मंदिर के दर्शन किए. उन्होंने रामलला के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया. साथ ही श्री राम जन्मभूमि परिसर में घूमकर वहां तराशी गई मूर्तियों और नक्काशी को बारीकी से देखा.  श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से जुड़े चंपत राय ने उन्हें मंदिर निर्माण से जुड़ीं अहम जानकारी दी.

उनके साथ पत्नी प्रीति अदाणी और बेटे करण अदाणी भी मौजूद रहे. 

Adani

Gautam Adani Family

पुजारियों के मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया. 

Latest and Breaking News on NDTV

मंदिर आगमन के दौरान श्रीराम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया. पदाधिकारियों ने उन्हें राम मंदिर से जुड़े तमाम तथ्यों की जानकारी दी. 

Ram Mandir

Ram Mandir

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com