प्रयागराज के बहुजन समाज पार्टी (बसपा) विधायक राजू पाल हत्याकांड में आरोपी अब्दुल कवि ने बुधवार को यहां एक स्थानीय अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया. वर्ष 2005 में तत्कालीन विधायक राजू पाल हत्याकांड के सिलसिले में अदालत में आत्मसमर्पण करने के बाद विशेष सीबीआई मजिस्ट्रेट यशा शर्मा ने आरोपी अब्दुल कवि को सात अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इसके पहले अब्दुल कवि की ओर से आत्मसमर्पण की अर्ज़ी दी गई.
अदालत ने आरोपी की इस अर्ज़ी पर उसे न्यायिक हिरासत में लेने का आदेश दिया, इसके बाद अदालत ने आरोपी को अभियोजन प्रपत्रों की नक़लें देने का आदेश दिया तथा पत्रावली को सुनवाई के लिए सत्र न्यायालय में भेजने के लिए तारीख़ तय कर दी. अब्दुल कवि गत 18 साल से फरार था. ग़ौरतलब है कि 25 जनवरी, 2005 को इलाहाबाद पश्चिमी से बसपा विधायक रहे राजू पाल की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना में देवी पाल व संदीप यादव की भी मौत हो गई थी जबकि दो अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हुए थे.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
राजू पाल की पत्नी पूजा पाल ने थाना धूमनगंज (प्रयागराज) में हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी और पूर्व सांसद अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ उर्फ खालिद अजीम को नामजद किया था. छह अप्रैल, 2005 को पुलिस ने इस हत्याकांड मामले की विवेचना के बाद अतीक व अशरफ समेत कुल 11 अभिुयक्तों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने वर्ष 2009 में दाखिल पूरक आरोप पत्र में अब्दुल कवि को आरोपी बनाया था. हालांकि, उसकी अनुपस्थिति की वजह से मामले में प्रगति नहीं हो सकी.
ये भी पढ़ें-
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं