विज्ञापन

सीट देने के बहाने केबिन में ले गया, NCC कैडेट युवती के साथ चलती ट्रेन में TTE ने किया दुष्कर्म; आरोपी फरार

एनसीसी कैडेट से चलती ट्रेन में रेप का मामला सामने आया है. आरोप टीटीई पर ही लगा है, जो टिकट के बहाने पीड़िता को केबिन में ले गया और फिर उसके साथ गंदी हरकत की.

सीट देने के बहाने केबिन में ले गया, NCC कैडेट युवती के साथ चलती ट्रेन में TTE ने किया दुष्कर्म; आरोपी फरार
  • मऊ की युवती ने अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में बिना टिकट यात्रा के दौरान TTE से दुष्कर्म की शिकायत की है
  • TTE राहुल कुमार ने युवती को AC फर्स्ट क्लास कोच के केबिन में ले जाकर कुंडी लगाकर दुष्कर्म किया था
  • युवती ने विरोध किया और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी टीटीई देवरिया से फरार हो गया है
गोरखपुर:

एनसीसी 'सी' सर्टिफिकेट परीक्षा देकर अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में मऊ से गोरखपुर आ रही युवती के साथ चलती ट्रेन में TTE ने रेप किया. आरोप है है कि भीड़ की वजह से टिकट नहीं मिला तो युवती ट्रेन पर चढ़ गई. TTE से टिकट बनाने की बात की तो TTE ने सीट दिलाने के बहाने AC फर्स्ट कोच के एक केबिन में ले गया. कुंडी लगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. युवती के विरोध करने पर धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो बिना टिकट यात्रा में कार्रवाई कर देंगे. 

इस संबंध में एसपी जीआरपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है. TTE की तलाश के लिए टीम लगा दी गई है. युवती का मेडिकल कराया जा रहा है. पकड़े जाने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

मऊ की रहने वाली है पीड़िता

लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि घटना रविवार की है. युवती ने गोरखपुर जीआरपी पुलिस के सामने शिकायत दर्ज कराई थी. उसने बताया कि वे मऊ की रहने वाली है और गोरखपुर में रहकर तैयारी करती है. वह मऊ में एनसीसी 'सी' सर्टिफिकेट परीक्षा देने आई थी. उसके बाद वह अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन से मऊ से गोरखपुर आ रही थी. भीड़ काफी थी टिकट नहीं ले पाई और ट्रेन में बिना टिकट चढ़ गई.

केबिन में ले जाकर की अश्लील हरकत

ट्रेन में चढ़ने के बाद वह एसी कोच में खड़ी थी. इसी दौरान टीटीई राहुल कुमार ने उससे पूछताछ की. जब उसने बताया टिकट नहीं है सीट की बात की तो टीटीई उसे केबिन में ले गया. पहले उसके बारे में जानकारी ली. फिर देवरिया स्टेशन के आस पास अंदर से कुंडी बंद कर दी और अश्लील हरकत की. 

आरोपी की तलाश में टीम गठित

पीड़िता ने विरोध किया और डायल 112 पर सूचना दी तो TTE देवरिया से फरार हो गया. युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामला देवरिया का है इसलिए केस देवरिया GRP को ट्रांसफर कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी टीटीई की तलाश के लिए टीम बना दी गई है और जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ncc Cadet Sexual Assault, Ncc Cadet Raped By Tte, Gorakhpur News, Uttar Pradesh Crime, Railway Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com