विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2020

वाराणसी : सेना से जुड़ीं जानकारियों को आईएसआई को देने के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार

आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) की वाराणसी इकाई और सेना की अभिसूचना शाखा ने भारतीय सेना की गुप्त जानकारियां पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को सुपुर्द करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

वाराणसी : सेना से जुड़ीं जानकारियों को आईएसआई को देने के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार
वाराणसी से एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है
नई दिल्ली:

आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) की वाराणसी इकाई और सेना की अभिसूचना शाखा ने भारतीय सेना की गुप्त जानकारियां पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को सुपुर्द करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. एटीएस के सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि वाराणसी जिले के लंका थाना क्षेत्र स्थित चित्तूपुर के निवासी इदरीस अहमद के पुत्र राशिद अहमद को सेना से जुड़े फोटोग्राफ और वीडियो आईएसआई एजेंटों को भेजे जाने के आरोप में रविवार को मुगलसराय क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के मुताबिक राशिद दो बार पाकिस्तान जा चुका है और वहां उसने आईएसआई के एजेंटों से मुलाकात की थी. सूत्रों के मुताबिक उसने सेना तथा सीआरपीएफ के शिविरों समेत कई महत्वपूर्ण स्थलों की टोह ली थी और इन जगहों के फोटोग्राफ्स और वीडियो आईएसआई एजेंटों को भेजे थे. इसके एवज में उसे धन और उपहार मिले थे. गिरफ्तार जासूस से गहन पूछताछ की जा रही है. 
 

आंध्र प्रदेश पुलिस ने जासूसी रैकेट का किया पर्दाफाश, नौसेना के 7 अधिकारी समेत आठ गिरफ्तार

इससे पहले बीते साल नवंबर में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जासूसी के आरोप में भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी को हिरासत में लिया था. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश अरोड़ा के रूप में की गई थी. पता चला है कि आरोपी युवक बीते लंबे समय से विदेशी एजेंसियों के लिए जासूसी कर रहा था. पुलिस ने आरोपी के सीडीआर डिटेल्स और ईमेल की जांच की थी. दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमे कुछ दिन पहले ही आरोपी पर शक हुआ था. इसके बाद आरोपी पर नजर रखी गई. 

जासूसी के आरोप में सेना का पूर्व अधिकारी हिरासत में​

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ISIS, Indian Army, Uttar Pradesh, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com