विज्ञापन
This Article is From Mar 26, 2018

उत्तर प्रदेश: सड़क हादसे में 58 तीर्थयात्री घायल

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में सोमवार को एक सड़क हादसे में 58 तीर्थयात्री घायल हो गए.

उत्तर प्रदेश: सड़क हादसे में 58 तीर्थयात्री घायल
फाइल फोटो
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में सोमवार को एक सड़क हादसे में 58 तीर्थयात्री घायल हो गए. ये सभी यात्री राजस्थान के अजमेर शरीफ दरगाह से लौट रहे थे.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा जीटी रोड पर हुआ. चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया था जिसके बाद बस सड़क पर खड़े एक ट्रक से जा टकराई.

घायलों में से 11 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें तिरवा मेडिकल कालेज ले जाया गया है.

सभी घायल उत्तर प्रदेश के कुशीनगर व गोरखपुर जिलों के रहने वाले हैं.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com