विज्ञापन
This Article is From Mar 31, 2018

उत्तर प्रदेश कई जिलों में तेज आंधी, चपेट में आने से 3 की मौत

आंधी से लखनऊ, सीतापुर, अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, अंबेडकर, बलरामपुर, लखीमपुर बाराबंकी व हरदोई में फसलों व घरों को नुकसान पहुंचने की खबरें हैं.

उत्तर प्रदेश कई जिलों में तेज आंधी, चपेट में आने से 3 की मौत
प्रतीकात्मक फोटो
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आई धूल भरी आंधी से तीन लोगों की मौत हो गई है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. गोंडा में आंधी के दौरान लकड़ी की बल्ली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आजमगढ़ में एक निर्माणाधीन इमारत की छत गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई.

पुलिस सूत्रों ने कहा कि यह मौतें शुक्रवार की रात को हुईं. आंधी से लखनऊ, सीतापुर, अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, अंबेडकर, बलरामपुर, लखीमपुर बाराबंकी व हरदोई में फसलों व घरों को नुकसान पहुंचने की खबरें हैं.

प्रदेश में शनिवार को ज्यादातर जगहों पर मौसम सामान्य है, लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश में बादल छाए हुए हैं और मौसम विभाग ने गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है. उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का हेलीकॉप्टर भी शुक्रवार को आंधी में फंस गया था, जिसकी वजह से अमेठी में उसकी आपात लैंडिंग कराई गई.


(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com