- पुल के नीचे से गुज़र रही कई गाड़ियां फ़्लाईओवर के पिलर के नीचे दब गईं
- 7 घायलों में 2 की हालत गंभीर बनी हुई है
- तीन लोगों को मलबे के नीचे से ज़िंदा निकाला गया.
वाराणसी से सांसद पीएम मोदी और सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताते हुए दोषियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की बात कही है. वहीं फ़्लाईओवर बना रही एजेंसी सेतु निगम के 4 अफ़सरों को सस्पेंड कर दिया गया है. सीएम ने हादसे की जांच के लिए एक कमेटी बना दी है. जो 48 घंटे में अपना रिपोर्ट सौंपेगी. यह दुर्घटना वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के पास जीटी रोड पर कमलापति त्रिपाठी इंटर कॉलेज के सामने घटित हुई है. घटनास्थल का नजारा बड़ा ही वीभत्स है. निर्माणाधीन पिलर के नीचे चार कारें, पांच ऑटो, एक सिटी बस और कई मोटरसाइकिल दब गई हैं.
क्षेत्रीय सांसद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करके स्थिति का जायजा लिया और हादसे में मारे गये लोगों के परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की. साथ ही प्रभावित लोगों की हर सम्भव मदद सुनिश्चित करने को कहा.
Extremely saddened by the loss of lives due to the collapse of an under-construction flyover in Varanasi. I pray that the injured recover soon. Spoke to officials and asked them to ensure all possible support to those affected.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 15, 2018
I spoke to UP CM Yogi Adityanath Ji regarding the situation due to the collapse of an under-construction flyover in Varanasi. The UP Government is monitoring the situation very closely and is working on the ground to assist the affected.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 15, 2018
सीएम योगी बीती रात ही वाराणसी पहुंचे और अस्पताल जाकर घायलों से मिले. सीएम बुधवार को घटनास्थल का दौरा भी करेंगे. डिप्टी सीएम और PWD मंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को ही घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं.
वाराणसी में कैण्ट स्टेशन के सामने निर्माणाधीन पुल के एक हिस्से के गिरने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को संबल देने की प्रार्थना करता हूँ।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 15, 2018
राज्य सरकार की ओर से हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों के लिए 2-2 लाख रुपये के मुआवज़े का एलान किया गया है. घायलों के मुफ़्त इलाज के निर्देश दिए गए हैं.
उत्तर प्रदेश सरकार ने वाराणसी पुल हादसे में की त्वरित कार्रवाई। pic.twitter.com/yaZMsQLjYD
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) May 16, 2018
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं.
इस बीच, सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वाराणसी में हुए हादसे में लोगों को बचाने के लिये अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से बचाव दल के साथ पूरा सहयोग करने की अपील की. उन्होंने यह भी कहा कि वह सरकार से अपेक्षा करते हैं कि वह केवल मुआवजा देकर अपनी जिम्मेदारी से भागने के बजाय पूरी ईमानदारी से जांच करवायेगी.वाराणसी में फ्लाईओवर निर्माण के स्थल पर हुई दुर्घटना के बारे में जानकर आघात पहुंचा है। प्रशासन द्वारा बचाव कार्य और घायलों की सहायता के सभी प्रयास किये जा रहे है। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी शोकसंवेदनाएं - राष्ट्रपति कोविन्द
— President of India (@rashtrapatibhvn) May 15, 2018
VIDEO: वाराणसी में फ्लाईओवर का हिस्सा गिरने से हुआ बड़ा हादसा
पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा राहत बल को मौके पर भेजा गया है और पुलिस तथा पीएसी बल भी पहुंच रहा है. उन्होंने बताया कि मलबे से निकाले जाने वाले घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिये इंतजाम किया जा रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं