प्रतीकात्मक तस्वीर
सहारनपुर:
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के एक गांव में दो समूहों के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने शनिवार को 17 लोगों को गिरफ्तार किया. झड़प में शुक्रवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. ऊंची जाति के ठाकुर समुदाय के 20-25 युवक शब्बीरपुर गांव से महाराणा प्रताप पर आधारित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सिमलाना गांव जा रहे थे तब दलित वर्ग के स्थानीय लोगों ने युवकों द्वारा उंची आवाज में बजाए जा रहे संगीत पर आपत्ति जताई.
इस बात पर विवाद शुरू हो गया जो झड़प में बदल गया. इसमें सुमित सिंह नाम का व्यक्ति मारा गया जबकि एक पुलिस अधिकारी समेत अन्य 15 लोग घायल हो गए. मारे गए व्यक्ति के पिता की ओर से दर्ज शिकायत के आधार पर आज पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार किया जिनमें से सात पर हत्या का आरोप लगाया गया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि पुलिस मामले के अन्य आरोपियों की पहचान की कोशिश कर रही है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Saharanpur, Violent Clash, 17 Arrested