Women's Day 2026: हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य दुनिया भर की महिलाओं को उनके अधिकारों, समानता, सम्मान और समाज में दिए गए महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मान देना है. महिलाओं की सुरक्षा और मदद के लिए कई जरूरी हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, जो किसी भी मुश्किल घड़ी में तुरंत सहायता दिला सकते हैं. Women's Day 2026 के मौके पर यह याद दिलाना जरूरी है कि हर महिला के मोबाइल में कुछ जरूरी नंबर जरूर सेव होने चाहिए, क्योंकि कई बार एक सही कॉल जिंदगी बचाने और मुश्किल से बाहर निकालने में मददगार साबित होती है. आइए जानते हैं इन महत्वपूर्ण नंबर के बारे में...
यह भी पढ़ें: चारधाम यात्रा 2026: आज से शुरू हुआ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, जानिए कैसे करें पंजीकरण और कब खुलेंगे धामों के कपाट
1. 112
महिलाएं किसी भी तरह की आपात स्थिति में इस नंबर से तुरंत सहायता प्राप्त कर सकती हैं. चाहे बात देर रात घर लौटने की हो, रास्ते में किसी संदिग्ध गतिविधि के दिखने की, घरेलू हिंसा, छेड़खानी या किसी भी अनहोनी की आशंका की, सिर्फ एक कॉल पर पुलिस, हेल्पलाइन टीम या संबंधित विभाग तुरंत मदद के लिए पहुंच सकता है.
2. 1090- विमेन पावर लाइन
छेड़खानी समेत किसी भी प्रकार की समस्या, अत्याचार की शिकायत को दर्ज करना के लिए यूपी से महिलाएं टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1090 का इस्तेमाल कर सकती हैं. खास बात यह है कि, इसमें महिला की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाती है. साथ ही पीड़िता को किसी भी हालत में पुलिस थाने नहीं बुलाया जाता है.

3. महिला हेल्पलाइन नंबर- 1091
घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, उत्पीड़न की शिकार महिलाएं कानूनी मदद के लिए हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर-1091 पर शिकायत कर सकती हैं. इसके बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर मदद के लिए पहुंचती है.
4. मानवाधिकार आयोग हेल्पलाइन नंबर-14433
दहेज हत्या या उसका प्रयास, दहेज उत्पीड़न, यौन शोषण, महिलाओं का अपमान संबंधा शिकायतों को दर्ज कराने के लिए महिलाएं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग हेल्पलाइन नंबर-14433 की मदद ले सकती हैं.
5. राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) हेल्पलाइन नंबर- 7827170170
भ्रूण हत्या, एसिड अटैक, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, पुलिस उत्पीड़न, क्रूरता संबंधी शिकायतों को दर्ज कराने के लिए महिलाएं राष्ट्रीय महिला आयोग हेल्पलाइन नंबर- 7827170170 की मदद ले सकती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं