उत्तर प्रदेश में मुफ्त स्कूटी 'रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना' (Rani Laxmibai Scooty Scheme) के तहत दी जाती है. योगी सरकार ने साल 2025-26 के लिए स्कूटी योजना का प्रस्ताव पास किया गया है. योगी सरकार हर कॉलेज में 2025 -26 में पास टॉप 5% छात्राओं को स्कूटी देगी. इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की मेधावी छात्राओं (Girl Students) को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी यात्रा को आसान बनाना है.
स्कूटी पाने के लिए योजना में कुछ शर्तें रखी गई है
रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना में केवल उन छात्राओं को स्कूटी दी जाती है जो प्रदेश के मूल निवासी है. इसके साथ ही शैक्षणिक योग्यता के रूप में सरकारी या प्रावेट कॉलेज में स्नातक में पढ़ने वाली मेरिट वाली छात्राएं शामिल हो सकती है. इसके लिए प्रत्येक संस्थान के पास-आउट बैच में से टॉप 5% मेधावी छात्राओं को चुना जाता है.
इसके साथ ही योजना में शामिल होने के लिए परिवार की आय को भी देखा जाता है. अगर छात्रा के परिवार की कुल सालाना इनकम 12 लाख रुपये से कम है तो ही उसे पात्र माना जाएगा. हालांकि दिव्यांग छात्राएं, निराश्रित और शहीद परिवारों की छात्राओं को योजना में प्राथमिकता दी जाती है.
स्कूटी के साथ क्या-क्या मिलता है
सरकार मुफ्त स्कूटी के साथ शुरुआत में 5 लीटर मुफ्त पेट्रोल भी देती है. इसके साथ हेलमेट और गाड़ी RTO Registration साथ में गाड़ी की बीमा का खर्च भी देती है.
जरूरी दस्तावेज
इस योजना में लाभ लेने के लिए कुछ दस्तावेज की जरूरत होती है. इसमें आधार कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, 10वीं-12वीं और स्नातक का प्रमाण पत्र, कॉलेज की आईडी कार्ड, बैंक की पास बुक, पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर देना पड़ता है.
कैसे करें स्कूटी योजना के लिए आवेदन
योजना का लाभ लेने के लिए छात्रा को आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल उच्च शिक्षा विभाग/यूपी स्कॉलरशिप पोर्टल (scholarship.up.gov.in) के माध्यम से या इसके विशेष पोर्टल पर जाना होगा. पोर्टल पर जाकर 'Rani Laxmibai Scooty Yojana' टैब पर क्लिक करें. इसके बाद मोबाइल नंबर, आधार और रोल नंबर डालकर नया रजिस्ट्रेशन करें. इसके बाद अपनी मार्कशीट, आय और निवास प्रमाण पत्र अपलोड करें.
आवेदन के बाद कॉलेज/विश्वविद्यालय द्वारा आपकी मेरिट और मार्क्स का वेरिफिकेशन करके सूची विभाग को भेजी जाएगी. फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद चयनित छात्राओं को एक समारोह में स्कूटी की चाबी और दस्तावेज सौंपे जाते हैं.
यह भी पढ़ेंः घर के सदस्य कब बना सकते हैं अपना अलग राशन कार्ड, बिना शादीशुदा लोगों के लिए क्या है विकल्प
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं