विज्ञापन

क्या OTP न आने की वजह आप नहीं कर पा रहे गैस बुकिंग? तुरंत चेक कर लें ये 5 चीजें, झट से दूर होगी परेशानी!

Gas Cylinder Booking : कई यूजर्स की शिकायत है कि सिलेंडर बुकिंग के समय OTP या तो देर से आता है या बिल्कुल नहीं आता, जिससे बुकिंग रुक जाती है. यह समस्या हमेशा गैस कंपनी की नहीं होती. कई बार इसके लिए आपके मोबाइल की सेटिंग्स भी जिम्मेदार होती हैं.

क्या OTP न आने की वजह आप नहीं कर पा रहे गैस बुकिंग? तुरंत चेक कर लें ये 5 चीजें, झट से दूर होगी परेशानी!
LPG सिलेंडर बुकिंग

Gas Cylinder Booking : देश में फिलहाल LPG की किल्लत के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच कई यूजर्स ने शिकायत की है कि सिलेंडर बुकिंग के समय OTP या तो देर से आता है या बिल्कुल नहीं आता, जिससे बुकिंग रुक जाती है. हालांकि, राहत की बात यह है कि यह समस्या हमेशा गैस कंपनी की नहीं होती. कई बार इसके पीछे आपके मोबाइल की सेटिंग्स भी जिम्मेदार होती हैं. इस दौरान बस कुछ जनरल सेटिंग्स को ठीक करके यह समस्या कुछ ही मिनटों में हल की जा सकती है.

सबसे पहले चेक करें नेटवर्क कनेक्शन

OTP न आने की सबसे आम वजह कमजोर मोबाइल नेटवर्क है. अगर आप ऐसे इलाके में हैं जहां सिग्नल कमजोर है, तो OTP देर से आ सकता है या फेल हो सकता है. कई बार सर्वर पर ज्यादा लोड होने की वजह से भी मैसेज रुक जाता है. ऐसी स्थिति में मोबाइल का एयरप्लेन मोड ऑन करके दोबारा ऑफ करना चाहिए, ताकि नेटवर्क रीफ्रेश हो सके.

यह भी पढ़ें: iPhone यूजर्स हो जाएं सावधान! खोए हुए फोन के नाम पर हो सकता है स्कैम, जानें कैसे रहे सेफ

DND सेटिंग हो सकती है वजह

कई स्मार्टफोन में DND फीचर ऑन होने पर कॉल और SMS ब्लॉक हो जाते हैं. ऐसे में LPG बुकिंग का OTP भी आपके इनबॉक्स तक नहीं पहुंच पाता. अगर OTP नहीं आ रहा है, तो फोन की सेटिंग में जाकर DND मोड को तुरंत बंद करें और दोबारा कोशिश करें.

SMS इनबॉक्स फुल होने से रुक सकता है OTP

अगर आपके फोन का मैसेज बॉक्स भरा हुआ है, तो नए SMS आने में परेशानी हो सकती है. कई बार OTP मैसेज डिलीवर नहीं होता या दिखता नहीं है. इसलिए पुराने और गैर-जरूरी मैसेज डिलीट करके SMS इनबॉक्स में जगह खाली करनी चाहिए.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Nalanda Index/X

Spam या Junk फोल्डर जरूर चेक करें

आजकल कई स्मार्टफोन में Spam Filter फीचर होता है, जो कुछ मैसेज को ऑटोमेटिकली Spam फोल्डर में भेज देता है. LPG बुकिंग का OTP भी कई बार इसी फोल्डर में चला जाता है. अगर OTP नहीं मिल रहा है, तो Spam या Junk SMS सेक्शन जरूर चेक करें.

LPG कंपनी का सर्वर डाउन भी हो सकता है कारण

कभी-कभी समस्या आपके फोन में नहीं बल्कि गैस कंपनी के सिस्टम में होती है. जब एक साथ बहुत ज्यादा लोग बुकिंग करते हैं या सर्वर में तकनीकी खराबी आती है, तो OTP भेजने की प्रक्रिया रुक सकती है. इस स्थिति में कुछ देर बाद दोबारा प्रयास करना सही रहता है.

OTP न आए तो क्या करें?

अगर बार-बार कोशिश करने के बाद भी OTP नहीं आ रहा है, तो आप दूसरे तरीकों से भी गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं. कई LPG कंपनियां IVR कॉल, WhatsApp और ऑफलाइन एजेंसी के जरिए भी बुकिंग की सुविधा देती हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com