What are yellow and white lines on roads: जब भी आप सड़क पर गाड़ी चलाते हैं, तो आपने बीच रास्ते में सफेद या पीले रंग की लाइनें जरूर देखी होंगी. कहीं पर ये लाइन पूरी सीधी बनी होती हैं, तो किसी में बीच में छोटे-छोटे कट लगे होते हैं. अब, कई लोग इन्हें सिर्फ सड़क का डिजाइन समझकर नजरअंदाज कर हैं, लेकिन असल में इन लाइनों का भी खास मतलब होता है, इतना ही नहीं इनका पूरा संबंध आपकी सुरक्षा से जुड़ा होता है. आइए जानते हैं इस बारे में-
1 अप्रैल 2026 से कैश में नहीं दे पाएंगे टोल, हाईवे पर निकलने से पहले जानें नया डिजिटल नियम
सड़क के बीच में क्यों बनी होती है सीधी सफेद लाइन?
सबसे पहले बात करते हैं सीधी सफेद लाइन की. सड़क के बीच में खींची गई सीधी सफेद लाइन सड़क को दो हिस्सों में बांटती है. इसका मतलब है कि हर वाहन को अपनी लेन में ही चलना चाहिए. इस लाइन को पार करके दूसरी लेन में जाने से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है.
सफेद लाइन के बीच में गैपजहां सफेद लाइन के बीच में गैप यानी टूटी हुई जगह होती है, वहां से आप लेन बदल सकते हैं. यानी लगातार चलती सफेद लाइन पार नहीं करनी चाहिए, लेकिन टूटी हुई लाइन संकेत देती है कि सावधानी से लेन बदली जा सकती है.
सड़क के बीच में पीली लाइन का क्या मतलब होता है?अब बात करते हैं पीली लाइन की. सड़क के बीच में बनी सीधी पीली लाइन का मतलब आमतौर पर यह होता है कि आप ओवरटेक कर सकते हैं, लेकिन लाइन को पार करके दूसरी साइड पर नहीं जा सकते. यानी अपनी लेन में रहकर ही आगे निकलना होगा. हालांकि, कुछ राज्यों में इसका नियम अलग भी हो सकता है. जैसे- तेलंगाना में सीधी पीली लाइन का मतलब है कि उस हिस्से में ओवरटेक करने की अनुमति नहीं है. इसलिए स्थानीय ट्रैफिक नियमों की जानकारी होना जरूरी है.
दो सीधी पीली लाइनअगर सड़क पर दो सीधी पीली लाइनें साथ-साथ बनी हों, तो इसका मतलब है कि आपको अपनी लेन में ही रहना है. ऐसी स्थिति में न तो लाइन पार करनी है और न ही ओवरटेक करना है. यह नियम खास तौर पर उन जगहों पर लागू होता है जहां आगे मोड़, पुल या ज्यादा ट्रैफिक हो सकता है.
कई बार आपने देखा होगा कि एक तरफ सीधी पीली लाइन होती है और उसके साथ दूसरी तरफ टूटी हुई पीली लाइन. ऐसे में नियम इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस साइड पर गाड़ी चला रहे हैं. अगर आप टूटी हुई लाइन वाली साइड पर हैं, तो आप ओवरटेक कर सकते हैं. लेकिन अगर आप सीधी लाइन वाली साइड पर हैं, तो ओवरटेक करना मना होता है.
इन लाइनों का मकसद सड़क पर अनुशासन बनाए रखना और दुर्घटनाओं को कम करना है. अगर हर ड्राइवर इन संकेतों को समझकर चले, तो सड़क पर सफर ज्यादा सुरक्षित और आसान हो सकता है. इसलिए अगली बार गाड़ी चलाते समय इन लाइनों पर जरूर ध्यान दें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं