हम सभी नौकरीपेशा लोग, और अधिकतर व्यापारी भी, आमतौर पर घर के खर्चों का हिसाब भी रखते हैं, और कोशिश भी करते हैं कि खर्चे अपनी कमाई से ज़्यादा न हों, लेकिन अक्सर किसी न किसी वजह से खर्चों पर नियंत्रण नहीं रहता है. 9 से 6 की नौकरी से भले ही एक निश्चित रकम हर महीने हाथ में आ जाती है, लेकिन कभी-कभी बढ़ती देनदारियों और बिलों का आंकड़ा कमाई से ऊपर निकल ही जाता है. सो, इस तरह के हालात से निपटने के लिए कुछ लोग कमाई के ऐसे ज़रिये तलाश करते ही रहते हैं, जिनकी मदद से घर बैठे ही अतिरिक्त कमाई (Additional Income) हो सके, और पैसों के चलते अपनी इच्छाओं को मारना न पड़े.
कोरोना महामारी (Coronavirus Pandemic) ने समूची दुनिया को डिजिटल जगत का महत्व भी समझाया है, और यह भी बताया है कि बहुत-से कामों को आसानी से करने में ऑनलाइन टूल (Online Tools) कितने कारगर साबित हो सकते हैं. सो आइए, आपको बताते हैं कि ये ही ऑनलाइन टूल ज़रा-सा समय और ज़रा-सी मेहनत से ही आपकी कमाई को कैसे बढ़ा सकते हैं. अतिरिक्त आमदनी के लिए ये पांच तरीके कारगर हो सकते हैं, जो आपकी माहाना कमाई को बढ़ा सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
1. ड्रॉपशिपिंग (Dropshipping)
अगर आप कोई व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, लेकिन माल रखने के लिए गोदाम और व्यापार शुरू करने के लिए बड़ी पूंजी नहीं है, तो ड्रॉपशिपिंग से आपका काम बन सकता है. ड्रॉपशिपिंग दरअसल ई-कॉमर्स रीटेल मॉडल है, जहां आप किसी भी उत्पाद को सीधा ग्राहकों को बेच सकते हैं, और आपको उत्पाद को स्टोर करके रखने की ज़रूरत नहीं होती. इसमें आप उत्पाद को सीधा उत्पादक से खरीदकर ग्राहक के पास भेज देते हैं, और मुनाफा कमा सकते हैं.
2. हुनर / कौशल से कमाएं
अगर आपके पास एनिमेशन बनाने, पॉवरप्वाइंट प्रेज़ेंटेशन (PowerPoint Presentations) तैयार करने या पोस्टर बनाने का हुनर है, तो ऐसा दूसरों को सिखाकर भी कमाई की जा सकती है. ऐसी बहुत-सी लर्निंग एप्लिकेशन (Learning Applications) मौजूद हैं, जहां रजिस्टर करने के बाद आप एक फीस के बदले अपना हुनर लोगों को सिखाना शुरू कर सकते हैं.
3. एफिलिएट मार्केटिंग
एफिलिएट मार्केटिंग (Affiliate Marketing) भी कमाई का अच्छा ज़रिया बन सकता है, और इसमें भी ज़्यादा बड़ी रकम का निवेश करने की ज़रूरत नहीं होती. इसके तहत आप किसी कंपनी के उत्पादों को ऑनलाइन बेचने के लिए साइन-अप कर उसके एफिलिएट (सहयोगी) बन जाते हैं. इसके बाद आपको कंपनी के उत्पादों को एक लिंक के साथ सोशल मीडिया या अपने वेब पेज पर प्रमोट करना होगा, और जब लोग उस लिंक के ज़रिये उत्पाद को खरीदेंगे, तो आपको कमीशन हासिल होगा.
4. ट्यूशन (Tuition)
आज की डिजिटल दुनिया में ट्यूशन पढ़ाना भले ही बाबा आदम के ज़माने का आइडिया लगता हो, लेकिन यह आज भी बहुत-से व्यवसायों से ज़्यादा आय दे सकता है. आप अपनी नौकरी या व्यापार से जुड़ा रोज़मर्रा का काम निपटाने के बाद अपने पड़ोस में रहने वाले बच्चों को ट्यूशन पढ़ा सकते हैं, और अब तो स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले बच्चे ऑनलाइन ट्यूशन भी पढ़ने लगे हैं. सो, ट्यूशन पढ़ाना अतिरिक्त कमाई का अच्छा-खासा ज़रिया बन सकता है.
5. डेटा एन्ट्री (Data Entry)
जिन कामों को अतिरिक्त आय के लिए चुना जा सकता है, उनमें सबसे आसान कामों में से एक है डेटा एन्ट्री. इसके लिए भारी कौशल की ज़रूरत नहीं होती, और बहुत-से अन्य कामों की तुलना में ज़्यादा आसान होता है. बहुत-सी वेबसाइट हैं, जो प्रति शब्द के हिसाब से डेटा एन्ट्री के लिए भुगतान करती हैं, सो, यह भी अतिरिक्त कमाई का अच्छा-खासा ज़रिया बन सकता है.
--- ये भी पढ़ें ---
* 'बापू' के अलावा किस-किसकी तस्वीर छपती हैं भारतीय करेंसी नोटों पर...?
* PM नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में 42 फीसदी गिर चुका है रुपया
* बिटिया को टैक्स फ्री 66 लाख रुपये दिला सकती है SSA योजना
* PPF खाता खोलकर बनें करोड़पति : रिटायरमेंट पर पाएं 2.26 करोड़ रुपये
VIDEO: करोड़ों EPF खाताधारकों को झटका, ब्याज़ दर घटाने की सिफारिश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं