विज्ञापन

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा, कैची धाम समेत अन्य पर्यटन स्थलों पर पार्किंग की दिक्कत होगी खत्म, परिवहन विभाग लॉन्च करेगा पार्किंग ऐप

उत्तराखंड परिवहन विभाग ने पर्यटकों की सुविधा के लिए पार्किंग ऐप को तैयार किया जा रहा है. पर्यटक होटल की तरह पार्किंग की बुकिंग कर पाएंगे. पहले देहरादून में लागू किया जाएगा.

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा, कैची धाम समेत अन्य पर्यटन स्थलों पर पार्किंग की दिक्कत होगी खत्म, परिवहन विभाग लॉन्च करेगा पार्किंग ऐप
उत्तराखंड में पर्यटकों के लिए लॉन्च होगा पार्किंग ऐप
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • उत्तराखंड के पर्यटकों और स्थानीय लोगों को पार्किंग की सुविधा मिलेगी.
  • उत्तराखंड परिवहन निगम पार्किंग ऐप तैयार कर रहा है.
  • लाखों पर्यटकों को वाहन पार्किंग की नई सुविधा मिलेगी.

उत्तराखंड के पर्यटकों और स्थानीय लोगों को पार्किंग के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा. उत्तराखंड में एक नया पार्किंग ऐप तैयार किया जा रहा है, जिसके जरिये लोगों को सड़कों पर वाहन खड़ा नहीं रखना पड़ेगा. बल्कि ऐप के जरिए उन्हें पार्किंग की पूरी जानकारी मिल जाएगी. यानी लोग अपनी गाड़ी पार्किंग ऐप के जरिए पार्क कर सकेंगे. इसके अलावा बाहर आने वाले पर्यटक और तीर्थ यात्रियों को भी इस ऐप की सुविधा मिल पाएगी, जिस तरह से वह होटल की बुकिंग करते हैं, उसी तरह से वह अपनी पार्किंग भी पहले ही बुक कर कर सकेंगे. उत्तराखंड परिवहन विभाग के नए पार्किंग एप्लीकेशन को पायलट प्रोजेक्ट के तहत देहरादून में लागू किया जाएगा.

50 लाख से ज्यादा पहुंचे हैं पर्यटक और श्रद्धालु

उत्तराखंड में केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री-यमुनोत्री चार धाम यात्रा समेत हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए हर साल 50 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचते हैं. जबकि उत्तराखंड के पर्यटक स्थल ऋषिकेश, हरिद्वार, मसूरी, नैनीताल, कैंची धाम, धारचूला , कौसनी, चकराता, औली , जोशीमठ, खिरसू, टिहरी, झील, अल्मोड़ा , जागेश्वर और कैलाश ओम पर्वत पर भी पर्यटक पहुंचते हैं. इसके अलावा वीकेंड पर भी दिल्ली-गुड़गांव, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से लोग पहुंचते हैं. ऐसे में सालों भर यहां गाड़ियों का आना जाना लगा रहता है, जिससे अकसर ट्रैफिक जाम की समस्या होती है. इसका सबसे बड़ा कारण है पार्किंग व्यवस्था का अभाव.

बीते शुक्रवार-शनिवार और रविवार को पर्यटकों के गाड़ियों की यहां लंबी कतार लगी हुई थी. तीन दिन की छुट्टियों में यहां काफी तादाद में पर्यटक पहुंचे थे. लेकिन उन्हें पार्किंग की व्यवस्था नहीं मिल पाई.

अब होगी पार्किंग के लिए ऐप की व्यवस्था

गाड़ियों की भीड़ को देखते हुए अब उत्तराखंड परिवहन विभाग ने पर्यटकों की सुविधा के लिए पार्किंग ऐप को तैयार किया जा रहा है. इस ऐप को पायलट प्रोजेक्ट के तहत देहरादून में लागू किया जाएगा. इस ऐप के जरिए पर्यटक होटल की तरह पार्किंग की बुकिंग कर पाएंगे. इस ऐप में सरकारी पार्किंग स्थलों की जानकारी डाली जाएगी, पर्यटक इन पार्किंग स्थलों को सर्च कर सकेंगे. जहां वह हैं वहां आस-पास के पार्किंग स्थल को सर्च कर वहां पार्किंग की बुकिंग कर गाड़ी खड़े कर सकेंगे. यानी अब पार्किंग के लिए पर्यटकों को सड़कों पर खड़ा नहीं रहना होगा.

उत्तराखंड के अपर परिवहन आयुक्त सनत कुमार ने ऐप के बारे में बताया कि पार्किंग ऐप को देहरादून जिले में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में उतारा जाएगा. ऐप को तैयार करने के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया की जाएगी. देहरादून में अगर यह व्यवस्था सफल हो जाती है, तो फिर पूरे राज्य में इस व्यवस्था को लागू कर दी जाएगी. उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश यह होगी कि जितने भी सरकारी और निजी पार्किंग स्थल है, उन सभी को ऐप से जोड़ा जाए. इसके अलावा परिवहन विभाग, पार्किंग को लेकर एक पॉलिसी भी बना रहा है. जिससे निजी क्षेत्र में जो पार्किंग बनाना चाह रहे हैं, उनके लिए प्रावधान किया जाएगा. साथ ही पार्किंग शुल्क कितनी हो उसका भी रेगुलेशन होगा.

यह भी पढ़ें | कैंची धाम में बाबा नीम करौली के दर्शन का नया नियम, इस मोबाइल ऐप से कराना होगा रजिस्ट्रेशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parking App, Uttrakhand Tourist Places, Uttarakhand Jam, Kainchi Dham, Nanital
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com