विज्ञापन

लखनऊ में लेक के सामने मिलेगा लग्जरी घर, LDA की लेक व्यू अपार्टमेंट्स योजना में रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका, जानें कैसे करें आवेदन

लेक व्यू अपार्टमेंट्स LDA की एक प्रीमियम आवासीय परियोजना है, जिसे आधुनिक सुविधाओं और बेहतर लाइफस्टाइल को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है. इस योजना के तहत खरीदारों को 3 BHK + सर्वेंट रूम वाले अपार्टमेंट्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

लखनऊ में लेक के सामने मिलेगा लग्जरी घर, LDA की लेक व्यू अपार्टमेंट्स योजना में रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका, जानें कैसे करें आवेदन
लेक के सामने लग्जरी लाइफ का मौका, LDA के Lake View Apartments के लिए ऐसे करें आवेदन
(P.C- @LkoDevAuthority/X)

अगर आप लखनऊ में अपना खुद का घर खरीदना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है. लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की चर्चित लेक व्यू अपार्टमेंट्स (Lake View Apartments) योजना में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख अब बेहद करीब है. ऐसे में इच्छुक खरीदारों के पास आवेदन करने के लिए कुछ ही समय बचा है. लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लोगों से जल्द रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है. 

क्या है Lake View Apartments योजना?

लेक व्यू अपार्टमेंट्स, LDA की एक प्रीमियम हाउसिंग परियोजना है. यह परियोजना उन लोगों के लिए तैयार की गई है जो आधुनिक सुविधाओं, बेहतर लोकेशन और आरामदायक लाइफस्टाइल वाला घर चाहते हैं. इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां रहने वालों को लेक का खूबसूरत नजारा, शांत वातावरण और शहर के प्रमुख इलाकों से अच्छी कनेक्टिविटी मिलेगी.

कहां स्थित है यह परियोजना?

यह आवासीय परियोजना विराज खंड, गोमती नगर, लखनऊ में स्थित है, जो शहर की प्रमुख और विकसित लोकेशनों में से एक मानी जाती है.

कौन से फ्लैट उपलब्ध हैं?

इस योजना के तहत खरीदारों को 3 BHK + सर्वेंट रूम वाले अपार्टमेंट्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इन फ्लैट्स की शुरुआती कीमत 1.13 करोड़ रुपये रखी गई है.

शहर से बेहतर कनेक्टिविटी

Lake View Apartments से लखनऊ के प्रमुख इलाकों तक पहुंचना काफी आसान है. 

  • यहां से अयोध्या हाईवे लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर है.
  • शहीद पथ लगभग 5 किलोमीटर दूर है.
  • किसान पथ लगभग 5 किलोमीटर दूर है.
  • गोमती नगर रेलवे स्टेशन लगभग 4 किलोमीटर दूर है.
  • अवध बस स्टेशन  लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर है और 
  • इंदिरा नगर मेट्रो स्टेशन लगभग 7 किलोमीटर दूर है.
क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?

LDA के अनुसार, इस परियोजना में रहने वालों को कई आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी. जैसे- 

  • लेक व्यू के साथ खूबसूरत वातावरण
  • क्लब हाउस
  • एंटरटेनमेंट जोन
  • पार्किंग की सुविधा
  • 24 घंटे बिजली और पानी की उपलब्धता
  • परिवारों के लिए सुरक्षित और आरामदायक माहौल और 
  • प्रीमियम लाइफस्टाइल का अनुभव.
रजिस्ट्रेशन कब तक होगा?

इस योजना के लिए 19 मई 2026 से रजिस्ट्रेशन जारी हैं. वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 18 जून 2026 है. यानी जो लोग इस परियोजना में फ्लैट खरीदना चाहते हैं, उनके लिए केवल आज और कल का दिन बचा है.

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक आवेदक LDA की आधिकारिक रजिस्ट्रेशन वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

रजिस्ट्रेशन लिंक: registration.ldalucknow.in

इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए LDA के टोल-फ्री नंबर पर भी संपर्क किया जा सकता है.

  • टोल-फ्री नंबर: 1800-1800-5000
  • समय: सोमवार से शनिवार, सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक

ऐसे में अगर आप लखनऊ में प्रीमियम सुविधाओं के साथ अपना घर खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है. हालांकि, आवेदन की अंतिम तारीख 18 जून 2026 है, इसलिए इच्छुक खरीदार समय रहते रजिस्ट्रेशन जरूर कर लें.

यह भी पढ़ें- नोएडा-ग्रेटर नोएडा की ई-बसों के नए रूट जारी, कुछ स्टॉपेज हटे और कई नए जुड़े, देखें पूरी लिस्ट

लेखक के बारे में
img
श्रेया त्‍यागी
सीनियर सब एडिटर
श्रेया त्यागी पिछले 5+ वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ, एंटरटेनमेंट और यूटिलिटी जैसे विषयों पर लिखते हुए उन्हो... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lucknow, Utililty News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com