विज्ञापन

UPSC अभ्यर्थियों के लिए DMRC का खास इंतजाम, रविवार को 1 घंटा पहले चलेगी दिल्ली मेट्रो, इन लाइनों का बदला समय

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने UPSC सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए खास इंतजाम किया है. रविवार 24 मई 2026 को कुछ मेट्रो लाइनों पर ट्रेन सेवा सुबह 6 बजे से शुरू होगी.

UPSC अभ्यर्थियों के लिए DMRC का खास इंतजाम, रविवार को 1 घंटा पहले चलेगी दिल्ली मेट्रो, इन लाइनों का बदला समय
UPSC परीक्षा वालों को समय पर पहुंचाने के लिए DMRC का खास प्लान

Delhi Metro: अगर आप इस रविवार UPSC सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा देने जा रहे हैं, तो यह खबर आपके बहुत काम की है. परीक्षा वाले दिन उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने खास इंतजाम किया है. इस बार रविवार को कुछ मेट्रो लाइनों की सेवा सामान्य समय से एक घंटा पहले शुरू की जाएगी.

DMRC ने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट शेयर करके दी है. मेट्रो प्रशासन का कहना है कि यह फैसला UPSC सिविल सर्विसेज (प्रीलिम्स) परीक्षा 2026 देने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए लिया गया है.

सुबह 6 बजे से चलेगी मेट्रो

दिल्ली मेट्रो के मुताबिक, रविवार 24 मई 2026 को कुछ मेट्रो लाइनों पर ट्रेन सेवा सुबह 6 बजे से शुरू होगी. आमतौर पर रविवार को इन लाइनों पर मेट्रो सुबह 7 बजे से चलती है, लेकिन इस बार परीक्षा को देखते हुए समय में बदलाव किया गया है.

इन 3 लाइनों का बदला गया समय

DMRC ने बताया कि तीन मेट्रो लाइनों पर यह खास व्यवस्था लागू होगी.

  • पिंक लाइन (लाइन-7) - मजलिस पार्क से शिव विहार
  • मैजेंटा लाइन (लाइन-8)- कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से बॉटनिकल गार्डन और दीपाली चौक से मजलिस पार्क
  • ग्रे लाइन (लाइन-9)- ढांसा बस स्टैंड से द्वारका

इन तीनों लाइनों पर ट्रेनें रविवार को सुबह 6 बजे से चलनी शुरू हो जाएंगी.

हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन

DMRC ने बताया कि सुबह 6 बजे से 7 बजे तक इन लाइनों पर मेट्रो 15 मिनट के अंतराल पर मिलेगी. इसके बाद ट्रेन सेवाएं रविवार के सामान्य टाइम टेबल के हिसाब से चलेंगी.

बाकी मेट्रो लाइनों पर नहीं होगा बदलाव

दिल्ली मेट्रो की बाकी सभी लाइनों पर सेवाएं पहले की तरह सामान्य रविवार के समय के अनुसार चलेंगी.

UPSC उम्मीदवारों को मिलेगी राहत

गौरतलब है कि UPSC सिविल सर्विसेज परीक्षा देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. परीक्षा वाले दिन कई उम्मीदवारों को समय पर केंद्र पहुंचने की चिंता रहती है. ऐसे में दिल्ली मेट्रो का यह फैसला उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है.  अगर आप भी इस रविवार UPSC प्रीलिम्स परीक्षा देने जा रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले मेट्रो की टाइमिंग जरूर चेक कर लें. इससे आप बिना किसी परेशानी के समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच सकेंगे.

यह भी पढ़ें- IRCTC की लग्जरी ट्रेन में मिलेगा होटल जैसा मजा, रेस्टोरेंट, स्पा और लग्जरी सुविधाओं के साथ शुरू हुई नई गोल्डन चैरियट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com