Aadhaar Biometric Data Lock Facility: आज कल साइबर फ्रॉड के मामले बढ़ते जा रहे हैं. साइबर अपराधी देश के अलग-अलग हिस्सों से ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी बैठकर लोगों के खाते से पैसे उड़ा दे रहे हैं. मोबाइल OTP और आधार डेटा (Aadhaar Data) यानी बायोमीट्रिक डिटेल लीक होना, सबसे बड़ी वजहों में शामिल हैं. ऐसे में सुरक्षा के लिए आधार लॉक/अनलॉक फैसिलिटी बड़े काम आ सकती है. इस सुविधा के जरिये आप अपने आधार को लॉक कर सकते हैं. जब जरूरत पड़े तो इसे अनलॉक कर लीजिए और फिर 10 मिनट के अंदर आपकी सारी डिटेल फिर से छू-मंतर हो जाएगी यानी लॉक हो जाएगी और किसी को नहीं दिखेगी.
आप UIDAI या नए Aadhaar ऐप के जरिए इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं. इसके लिए आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी (OTP) आएगा और इसके जरिए 10 मिनट के लिए अस्थाई रूप से आप इसे अनलॉक कर सकते हैं. अब इसका स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस समझ लीजिए.
UIDAI की वेबसाइट पर स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
- UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट के My Aadhaar Section पर जाएं.
- यहां 'Login' बटन पर क्लिक करके अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड डालें.
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें.
- डैशबोर्ड से 'Lock/Unlock Biometrics' विकल्प का चयन करें.
- स्थाई रूप से अनलॉक करने के लिए 'Unlock Biometrics' चुनें और प्रक्रिया को कन्फर्म करें.
You can now Lock and Unlock your Aadhaar through Aadhaar App.
— Aadhaar (@UIDAI) July 14, 2026
Download Aadhaar App today - https://t.co/xCUoUrvnRC
#LockUnlockAadhaar#Aadhaar #AadhaarApp pic.twitter.com/236FpZPRbZ
Aadhaar ऐप पर स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
- अपने फोन में Aadhaar ऐप ओपन करें.
- यहां'My Aadhaar' सेक्शन में जाएं और लॉग इन करें.
- फिर 'Biometric Settings' पर टैप करें.
- आप जब चाहें बायोमेट्रिक्स को डिसेबल या अस्थाई रूप से अनलॉक कर सकते हैं.
(जरूरी बात: अस्थाई रूप से अनलॉक करने पर बायोमेट्रिक केवल 10 मिनट के लिए खुलता है, जिसके बाद यह अपने आप वापस लॉक हो जाता है.)
आधार बायोमेट्रिक को लॉक करने के फायदे
- फाइनेंशियल फ्रॉड से सुरक्षा: इन दिनों Aadhaar Enabled Payment System (AePS) के जरिए बैंक खातों से पैसे निकाले जा सकते हैं. बायोमेट्रिक लॉक होने पर कोई भी आपकी उंगलियों के निशान (fingerprints) का क्लोन बनाकर आपके खाते से पैसे नहीं चुरा पाएगा.
- डेटा की सुरक्षा (Aadhaar Privacy): आपकी सहमति के बिना कोई भी एजेंसी, कंपनी या व्यक्ति आपकी पहचान सत्यापित करने के लिए आपके बायोमेट्रिक्स (अंगूठे के निशान या आंख की पुतली का स्कैन) का उपयोग नहीं कर सकती.
- सुरक्षित ऑनलाइन ट्रांजैक्शन: आधार डेटा लीक होने की स्थिति में भी आपका बायोमेट्रिक डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहता है, क्योंकि लॉक रहने पर इसका मिलान सिस्टम रिजेक्ट कर देता है.
- आपका आधार, आपका कंट्रोल: आपको जब कभी बैंक अकाउंट खुलवाने, सिम कार्ड खरीदने, गैस कनेक्शन लेने या किसी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए अंगूठा लगाना हो, तो आप इसे मात्र 10 मिनट के लिए अस्थाई तौर पर अनलॉक (Temporary Unlock) कर सकते हैं. काम पूरा होते ही यह अपने आप वापस लॉक हो जाता है.
इस तरह आधार की लॉक-अनलॉक फैसिलिटी आपके बहुत काम आ सकती है.
ये भी पढ़ें: मेरी सैलरी 60,000 रुपये है, कहां और कैसे खरीदें बजट में फ्लैट? Expert ने राहुल को समझा दिया पूरा प्लान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं