विज्ञापन

FD से भी ज्यादा रिटर्न देती हैं ये सरकारी स्कीम, यहां जानिए टॉप इन्वेस्टमेंट ऑप्शन

अगर हम कहें कि बिना किसी जोखिम के भी आप FD से ज्यादा रिटर्न कमा सकते हैं वो भी सरकारी योजनाओं से? तो चलिए ऐसी 3 सरकारी योजनाओं के बारे में जानते हैं, जो FD से ज्यादा रिटर्न देती हैं और पूरी तरह सुरक्षित हैं.

FD से भी ज्यादा रिटर्न देती हैं ये सरकारी स्कीम, यहां जानिए टॉप इन्वेस्टमेंट ऑप्शन
टॉप इन्वेस्टमेंट रिटर्न ऑप्शन
file photo

आज भी बहुत लोग Fixed Deposit (FD) को सबसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, क्योंकि इसमें पैसा डूबने का डर नहीं होता, लेकिन कई निवेशक FD के कम ब्याज से खुश नहीं होते. ऐसे में वे ज्यादा रिटर्न के लिए अनसिक्योर्ड योजनाओं में पैसा लगा देते हैं, लेकिन अगर हम कहें कि बिना किसी जोखिम के भी आप FD से ज्यादा रिटर्न कमा सकते हैं वो भी सरकारी योजनाओं से? तो चलिए ऐसी 3 सरकारी योजनाओं के बारे में जानते हैं, जो FD से ज्यादा रिटर्न देती हैं और पूरी तरह सुरक्षित हैं.

NPS (National Pension System)

यह एक सरकारी रिटायरमेंट योजना है. इसमें आपका पैसा सरकार द्वारा बॉन्ड और शेयर बाजार में निवेश किया जाता है, ताकि आपको अच्छे रिटर्न मिल सकें. निवेश का एक हिस्सा आपकी पेंशन के लिए रखा जाता है. 60 साल बाद आप पैसा निकाल सकते हैं, और 70–75 साल तक खाता सक्रिय रखा जा सकता है, यह रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए बहुत भरोसेमंद है. इसमें आपको 8% तक रिटर्न मिल सकता है. साथ ही, इसमें टैक्स बचत का फायदा भी मिलता है.

RBI Floating Rate Savings Bonds (RBI FRSB)

अगर, आप NPS जितना लंबा इंतजार नहीं करना चाहते, तो यह बहुत अच्छा विकल्प है. यह भी एक पूरी तरह सुरक्षित सरकारी योजना है. इन बॉन्ड्स पर 8.05% तक ब्याज मिलता है. इसका ब्याज दर समय–समय पर बदलती रहती है. आप इसे RBI Retail ऐप के जरिए आसानी से खरीद सकते हैं. यह FD जैसा सुरक्षित विकल्प है, लेकिन ब्याज FD से ज्यादा मिलता है.

NSC (National Savings Certificate)

NSC यानी नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट एक सरकारी बचत योजना है. यह लंबे समय के लिए निवेश करने का सुरक्षित तरीका है. इसकी मैच्योरिटी 5 से 10 साल के बीच होती है. इस योजना में आपको 7.7% ब्याज मिलता है. साथ ही, इसमें सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट भी मिलती है. अगर आप सुरक्षित और लंबी अवधि का निवेश करना चाहते हैं, तो NSC आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. आप सिर्फ 1,000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com