विज्ञापन

Traffic Advisory: 2 महीने के लिए बंद रहेगी नोएडा सेक्टर 62 के पास ये सर्विस रोड, DMRC ने दी जानकारी, गाजियाबाद वाले जान लें जरूरी बात

नोएडा के सेक्टर 62 के पास गाजियाबाद जाने वाली सर्विस रोड मेट्रो परियोजना से जुड़े निर्माण कार्य के कारण 9 अप्रैल से 10 जून तक बंद रहेगी. इसकी जानकारी DMRC ने अपने आधिकारिक X अकाउंट से दी है.

Traffic Advisory: 2 महीने के लिए बंद रहेगी नोएडा सेक्टर 62 के पास ये सर्विस रोड, DMRC ने दी जानकारी, गाजियाबाद वाले जान लें जरूरी बात
बंद रहेगी नोएडा सेक्टर 62 के पास ये सर्विस रोड

DMRC: अगर आप रोजाना नोएडा सेक्टर 62 की ओर से गाजियाबाद जाते हैं तो यह खबर आपके लिए काफी ज्यादा जरूरी हो सकती है. दरअसल, नोएडा के सेक्टर 62 के पास गाजियाबाद जाने वाली सर्विस रोड मेट्रो परियोजना से जुड़े निर्माण कार्य के कारण 2 महीनों तक बंद रहेगी. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने इसकी जानकारी देते हुए लोगों को वैकल्पिक मार्ग इस्तेमाल करने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ें: गर्मियों की छुट्टी में सफर करना होगा आसान! बेंगलुरु और कानपुर के बीच चलेगी स्पेशल समर ट्रेन, जान लें टाइम और स्टॉप

DMRC ने दी जानकारी

DMRC द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार नोएडा के सेक्टर 62 के पास पिलर नंबर P386 के नजदीक गाजियाबाद की ओर जाने वाली सर्विस रोड 9 अप्रैल 2026 से 10 जून 2026 यानी 2 महीने तक बंद रहेगी. बता दें कि यह सर्विस रोड नोएडा सेक्टर-62 होते हुए दिल्ली-मेरठ हाईवे के अंडरपास से होकर इंदिरापुरम को जाती है.

यह फैसला मेट्रो लाइन-3 के विस्तार कार्य (नोएडा सिटी सेंटर से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी) के चलते लिया गया है. इस दौरान फाउंडेशन की कास्टिंग और दो विशेष स्टील स्पैन लगाने का काम होगा. इसके साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले वैकल्पिक रास्तों की योजना बनाएं और ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो.


नोएडा-ग्रेनो में तीन मेट्रो रूट का विस्तार

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 3 नए मेट्रो रूट का विस्तार किया जा रहा है. इसमें पहला रूट नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन ग्रेनो डिपो मेट्रो स्टेशन से बोड़ाकी रूट तक है. दूसरा रूट नोएडा एक्वा लाइन के सेक्टर 142 से लेकर बोटेनिकल गार्डन तक मेट्रो का प्रस्ताव है. इसमें बोटेनिकल गार्डन, नोएडा सेक्टर 44, नोएडा ऑफिस, नोएडा सेक्टर 97, नोएडा सेक्टर 105, नोएडा सेक्टर 108, नोएडा सेक्टर 93 और पंचशील बालक इंटर कॉलेज मेट्रो स्टेशन हैं. वहीं, तीसरा रूट नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक होगा.

यह भी पढ़ें: Delhi Metro Timing Change: आज रात इतने बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो, DMRC ने बदला समय, जानें नई टाइमिंग

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com