Delhi Capitals vs Gujarat Titans LIVE Score, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का 14वां मुकाबला बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. जोस बटलर आज दिल्ली के खिलफ तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं और अब तक 2 चौके और 4 छक्के लगा चुके हैं. इससे पहले साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी पर गुजरात को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी थी लेकिन मुकेश कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए साई सुदर्शन को क्लीन बोल्ड कर दिल्ली कैपिटल्स को शुरुआती सफलता दिलाई. सुदर्शन ने शॉर्ट लेंथ गेंद पर बैकफुट से कट शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद अंदरूनी किनारे से टकराकर सीधे स्टंप्स पर लगी.
इससे पहले दिल्ली ने गुजरात के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. दिल्ली के लिए यह मैच न केवल अपनी जीत की लय बरकरार रखने का है, बल्कि गुजरात के खिलाफ अपने हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को बराबर करने का भी एक बड़ा अवसर है. अब तक के कुल 7 मैचों में गुजरात ने 4 और दिल्ली ने 3 मुकाबले जीते हैं. बुधवार को अगर दिल्ली जीतती है, तो वह गुजरात के खिलाफ जीत-हार का समीकरण 4-4 की बराबरी पर ले आएगी.
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (डब्ल्यू), पथुम निसांका, नितीश राणा, विप्रज निगम, अक्षर पटेल (सी), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार
गुजरात टाइटंस प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा
Delhi Capitals vs Gujarat Titans LIVE Score: कप्तान शुभमन गिल की धीमी बल्लेबाजी
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल अपने लय में नजर नहीं आ रहे हैं। अब तक गिल ने 16 गेंद खेलकर मात्र 17 रन बनाये हैं, जिसमे उनके बल्ले से 2 चौके आये हैं, हालांकि कुलदीप यादव के स्पेल के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर गिल ने शानदार छक्का जड़ा और उनका स्कोर अब 18 गेंद में 24 रन हुए हैं
DC vs GT LIVE Score, IPL 2026: कुलदीप यादव की फिरकी का चला जादू, जोस बटलर लौटे पवेलियन
कुलदीप यादव ने गुजरात के खिलाफ अपने पहली ही ओवर में तूफानी बल्लेबाजी कर रहे जोस बटलर को पवेलियन भेजकर दिल्ली कैपिटल्स को दूसरी सफलता दिलाई.
Delhi Capitals vs Gujarat Titans LIVE Score: जोस बटलर का तूफानी अंदाज
जोस बटलर आज दिल्ली के खिलफ तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं, अब तक 13 गेंद के खेल में बटलर ने 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 35 रन बना लिए हैं, इस सीजन में पहली बार बटलर का ये अंदाज़ देखने को मिल रहा है.
Delhi Capitals vs Gujarat Titans LIVE Score: पॉवरप्ले में 4 ओवर का खेल
पॉवरप्ले में 4 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है, गुजरात की टीम ने 40 रन बना लिए हैं और मुकेश कुमार के ओवर में गुजरात को साई सुदर्शन के रूप में पहला झटका लगा है.
गुजरात टाइटंस के लिए पॉवरप्ले में कुछ खास होता हुआ अभी तक नहीं दिख रहा है, 3 ओवर के खेल में गुजरात ने 30 रन बनाये हैं और एक विकेट खो दिया है.
Delhi Capitals vs Gujarat Titans LIVE Score: साई सुदर्शन लौटे पवेलियन
मुकेश कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए साई सुदर्शन को क्लीन बोल्ड कर दिल्ली कैपिटल्स को शुरुआती सफलता दिलाई. सुदर्शन ने शॉर्ट लेंथ गेंद पर बैकफुट से कट शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद अंदरूनी किनारे से टकराकर सीधे स्टंप्स पर लगी.
Delhi Capitals vs Gujarat Titans LIVE Score: शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी क्रीज पर
साई सुदर्शन ने मुकेश कुमार के ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़कर पारी की शुरुआत की, उसके बाद शुभमन गिल ने भी चौके के साथ पारी का आगाज किया, इसके साथ ही पहले ओवर में गुजरात के खाते में कुल 11 रन आये.
गुजरात - 11/0 (1 ओवर)
𝐓𝐨𝐬𝐬 𝐮𝐩𝐝𝐚𝐭𝐞 𝐟𝐫𝐨𝐦 𝐃𝐞𝐥𝐡𝐢! 🪙
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 8, 2026
Axar Patel have won the toss & #DC will 𝐁𝐎𝐖𝐋 first at the Arun Jaitley Stadium! 🏟️#TATAIPL 2026 | #DCvGT | LIVE NOW 👉 https://t.co/LmKIYJWhTH pic.twitter.com/r2AuFhORzH
DC vs GT LIVE Score: आज KL Rahul पर सबकी नजर
KL Rahul पर सबकी नज़र टिकी हुई है, जिन्होंने अब तक 2 मैचों में सिर्फ 1 रन बनाया है. DC के खिलाफ LSG के पहले मैच में राहुल बिना कोई रन बनाए (गोल्डन डक पर) आउट हो गए थे, और फिर MI के खिलाफ दूसरे मैच में भी वे सिर्फ 1 रन ही बना पाए.
𝐁𝐚𝐩𝐮-𝐠𝐢𝐫𝐢: Chapter 1 😎
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 8, 2026
Axar Patel keeps it simple as captain but you’ve got to hear this one 🗣️#TATAIPL 2026 👉 #DCvGT | WED, 8 APR, 6:30 PM pic.twitter.com/vBgS6QPNnG
Delhi Capitals vs Gujarat Titans LIVE Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (डब्ल्यू), पथुम निसांका, नितीश राणा, विप्रज निगम, अक्षर पटेल (सी), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा
DC vs GT LIVE Score, IPL 2026: अक्षर पटेल बोले 'नमी का उठाएंगे फायदा'
गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. टॉस के दौरान अक्षर ने अपनी रणनीति साझा करते हुए कहा कि टीम पिछले दो मैचों में लक्ष्य का पीछा करते हुए मिली जीत से काफी आत्मविश्वास में है.
DC vs GT LIVE Score, IPL 2026: दिल्ली ने जीता टॉस
दिल्ली ने गुजरात के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है.
DC vs GT LIVE Score: हेड-टू-हेड गुजरात बनाम दिल्ली
साल 2022 में लीग का हिस्सा बनने के बाद से गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले हुए हैं. इतिहास के पन्नों को पलटें तो दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही है. साल 2022 में एकमात्र मैच में गुजरात ने 14 रन से जीता. वहीं साल 2023 में दोनों ने 1-1 मैच जीतकर बराबरी की. 2024 में दिल्ली ने दोनों मैचों में बाजी मारी (6 विकेट और 4 विकेट से जीत). फिर उसके अगले साल 2025 में गुजरात ने अपना दबदबा दिखाया और दोनों मैच जीते (7 विकेट और 10 विकेट से जीत).
Delhi Capitals vs Gujarat Titans LIVE Score: हिसाब बराबर करने के इरादे से उतरेगी दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का 14वां मुकाबला बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां आमने-सामने होंगी दिल्ली कैपिटल्स (DC) और गुजरात टाइटंस (GT). दिल्ली के लिए यह मैच न केवल अपनी जीत की लय बरकरार रखने का है.