विज्ञापन

एक ही बैंक खाते में रखे हैं 5 लाख से ज्यादा रुपये, क्यों हो सकती है खतरे की बात?

क्या आप एक ही बचत खाते में 5 लाख रुपये से ज्यादा अमाउंट रखते हैं? अगर हां, तो इससे आपको नुकसान हो सकता है. यहां जानते हैं कैसे 1 ही अकाउंट में पैसे ज्यादा रखना नुकसान हो सकता है? क्या है सेविंग खाते में पैसे रखने का नियम?

एक ही बैंक खाते में रखे हैं 5 लाख से ज्यादा रुपये, क्यों हो सकती है खतरे की बात?
Saving Bank Account : एक ही खाते में 5 लाख रुपये से ज्यादा रखने की न करें गलती

क्या आप जानते हैं कि आपको अपने बैंक में कितनी रकम रखनी चाहिए? क्या आपने अपने बैंक अकाउंट में 5 लाख रुपये से ज्यादा पैसा रखा है? अगर हां, तो शायद आपका सेफ नहीं है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्यों? दरअसल, बजट 2020 में बचत खाते के नियम में बदलाव किया था. इसमें बताया गया था अगर आप अपने बचत खाते में 5 लाख रुपये रखते हैं, तो यह एक सुरक्षित रकम हो सकती है. इस नियम पर कैबिनेट की भी मुहर चुकी है. यहां समझते हैं अगर आपने 5 लाख रुपये से ज्यादा पैसे अकाउंट में रखे हैं, तो क्या होगा? हमें क्यों नहीं रखने चाहिए अपने अकाउंट में 5 लाख से ज्यादा रुपये?

RBI सिर्फ 5 लाख रुपये तक देती है बीमा कवर

रिजर्व बैंक की सब्सिडरी DICGC हर जमाकर्ता को किसी एक बचत बैंक खाते में कुल जमा मूलधन और ब्याज पर अधिकतम 5 लाख रुपये तक का बीमा कवर देती है. ऐसे में अगर आप एक ही बचत खाते में 5 लाख रुपये से ज्यादा पैसे रखते हैं, तो इसका कवर आपको नहीं मिलेगा.

बैंक दिवालिया या डूबने पर मिलेंगि सिर्फ 5 लाख रुपये ही

अगर किसी कारण से बैंक दिवालिया होता, डूब जाता है या फिर बैंक में चोरी हो जाती है, तो इस स्थिति में आपको सिर्फ 5 लाख रुपये तक ही सुरक्षित पैसे मिलेंगे. इसलिए कोशिश करें कि सेविंग अकाउंट में 5 लाख रुपये से ज्यादा पैसे रखना सुरक्षित नहीं माना जाता है.

कैसे सुरक्षित रखें पैसे

अगर आप चाहते हैं कि बैंक में आपका पैसा सुरक्षित रहे, तो कभी भी एक बड़ा अमाउंट बैंक खाते में नहीं रखें. हमेशा अपने पैसों को अलग-अलग बैंकों के खातों में बांटकर रखनी चाहिए, ताकि आपको फुल बीमा कवर मिले.

बड़ा अमाउंट बचत खाते में रखने के क्या हैं नुकसान

वहीं, अगर आप एक बड़ा अमाउंट बचत खाते में रखते हैं, तो इससे आपको ब्याज भी काफी कम 2.5 से 4 प्रतिशत तक ही मिलता है. ऐसे में 5 लाख से अधिक का या फिर ज्यादा पड़े पैसों को फिक्स डिपॉजिट या फिर म्यूचुअल फंड में निवेश में डालना ही फायदेमंद होता है.

ये भी पढ़ें - ATM पर न करें ये 3 गलतियां, वरना मिनटों में साफ हो सकता है आपका बैंक अकाउंट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RBI, Bank A/C, Savings Bank Account, 5 Lakh, Savings Bank Deposit Rate
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com