विज्ञापन

Digital Rupee: डिजिटल रुपया वॉलेट कैसे बनाएं? 4 आसान स्टेप्स नें समझें अप्लाई करने का तरीका

Digital Rupee Wallet: क्या आप भी डिजिटल रुपया (e₹) से UPI की तरह आसानी से लेनदेन करना चाहते हैं? जानिए e₹ वॉलेट एक्टिवेट करने का पूरा तरीका. इसके लिए एलिजिबल है, बैंक ऐप में रजिस्ट्रेशन कैसे करें और अपने स्मार्टफोन से सेफ डिजिटल पेमेंट कैसे शुरू करें.

Digital Rupee: डिजिटल रुपया वॉलेट कैसे बनाएं? 4 आसान स्टेप्स नें समझें अप्लाई करने का तरीका
Digital Rupee Wallet: डिजिटल करेंसी इस्तेमाल करना चाहते हैं? पहले जान लें वॉलेट बनाने का आसान तरीका

अगर आप भी डिजिटल रुपया (e₹) का इस्तेमाल शुरू करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको डिजिटल रुपया वॉलेट (Digital Rupee Wallet) बनाना होगा. अच्छी बात यह है कि इसका प्रोसेस काफी आसान है. बैंक के मोबाइल ऐप या e₹ Wallet ऐप के जरिए कुछ ही स्टेप्स में आप अपना डिजिटल रुपया वॉलेट एक्टिवेट कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि कौन इसके लिए एलिजिबल है और इसे शुरू करने का पूरा तरीका क्या है.

क्या है डिजिटल रुपया?

डिजिटल रुपया (e₹) कोई क्रिप्टोकरेंसी नहीं है. यह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी और नियंत्रित की जाने वाली भारत की आधिकारिक डिजिटल करेंसी है. यह लीगल करेंसी(Legal Tender) है और बिल्कुल कैश रुपये की तरह काम करती है, बस इसका इस्तेमाल डिजिटल रूप में किया जाता है.

डिजिटल रुपया वॉलेट कौन बना सकता है?

डिजिटल रुपया वॉलेट का इस्तेमाल करने के लिए आपके पास उन बैंकों में से किसी एक का एक्टिव सेविंग्स अकाउंट होना चाहिए, जो RBI के डिजिटल रुपया नेटवर्क का हिस्सा हैं. शुरुआत में SBI, PNB, IndusInd Bank और Federal Bank को इस पायलट प्रोजेक्ट में शामिल किया गया था. बाद में RBI ने इसमें और भी बैंकों को जोड़ा है.

इसके अलावा आपका KYC पूरा होना जरूरी है. केवल एक्टिव अकाउंट और वैलिड KYC वाले कस्टमर ही e₹ Wallet की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.

कौन से ऐप से मिलेगा Digital Rupee Wallet?

बैंक अपने ग्राहकों को यह सुविधा दो तरीकों से देते हैं. कुछ बैंक अपने मोबाइल बैंकिंग ऐप में ही Digital Rupee या e₹ Wallet का ऑप्शन देते हैं, जबकि कुछ बैंक इसके लिए अलग e₹ Wallet ऐप उपलब्ध कराते हैं.

Step 1: बैंक ऐप में Digital Rupee ऑप्शन खोजें

सबसे पहले अपने बैंक का मोबाइल ऐप खोलें. वहां Digital Rupee Wallet, Retail CBDC या e₹ Wallet जैसे ऑप्शन को खोजें. अगर आपके बैंक में अलग e₹ Wallet ऐप है, तो उसी के जरिए रजिस्ट्रेशन करें.

Step 2: KYC और बैंक अकाउंट चेक करें

पहले यह सुनिश्चित करें कि आपका KYC पूरा है और बैंक अकाउंट Aadhaar और PAN से सही तरीके से लिंक है. बैंक KYC की जांच के बाद ही वॉलेट एक्टिवेशन की अनुमति देता है.

Step 3: e₹ Wallet बनाएं और 6 अंकों का PIN सेट करें

अब ऐप में 'Create e₹ Wallet' या 'Register for Digital Rupee' ऑप्शन चुनें. इसके बाद नियम और शर्तें स्वीकार करें. फिर सिक्योरिटी के लिए 6 अंकों का PIN बनाएं. यही PIN आपके वॉलेट को सुरक्षित रखने और उसे लॉक या अनलॉक करने के काम आएगा.

Step 4: बैंक अकाउंट या UPI से पैसे जोड़ें

वॉलेट एक्टिवेट होने के बाद अपने बैंक अकाउंट को e₹ Wallet से लिंक करें. इसके बाद आप वॉलेट में पैसे लोड कर सकते हैं. आमतौर पर बैंक अकाउंट से पैसे जोड़े जाते हैं, जबकि कुछ बैंक UPI के जरिए भी वॉलेट में फंड जोड़ने की सुविधा देते हैं.

वॉलेट एक्टिव होने के बाद कैसे करें पेमेंट?

एक बार Digital Rupee Wallet चालू हो जाने के बाद आप दूसरे e₹ Wallet यूजर को आसानी से पेमेंट कर सकते हैं. इसके लिए QR Code स्कैन, मोबाइल नंबर या डायरेक्ट ट्रांसफर का ऑप्शन इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर सामने वाले व्यक्ति के पास भी डिजिटल रुपया वॉलेट है, तो लेनदेन आसानी से पूरा हो जाता है.

जान लें सबसे जरूरी बात

डिजिटल रुपया, RBI द्वारा जारी भारत की आधिकारिक डिजिटल करेंसी है. अगर आपका बैंक इस सुविधा को सपोर्ट करता है, आपका अकाउंट एक्टिव है और KYC पूरा है, तो आप कुछ आसान स्टेप्स में अपना Digital Rupee Wallet बनाकर डिजिटल करेंसी से पेमेंट करना शुरू कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- DA Hike: जुलाई में 7वें या 8वें वेतन आयोग के तहत बढ़ेगा महंगाई भत्ता? जानिए 1 करोड़ कर्मचारियों को कैसे मिलेगा फायदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Digital Rupee RBI, Digital Rupee Wallet, Digital Rupee Vs UPI, Digital Rupee News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com