विज्ञापन
This Article is From Mar 06, 2026

राष्ट्रपति भवन में होने वाले 'Change of Guard' सेरेमनी का बदला समय, जान लें नई टाइमिंग, एंट्री फीस समेत जरूरी डिटेल्स

Change of Guard Ceremony New Timings: राष्ट्रपति भवन के प्रांगण (Forecourt) में हर शनिवार होने वाली 'चेंज ऑफ गार्ड' सेरेमनी अब नए समय पर आयोजित की जाएगी. इस शनिवार यानी 7 मार्च से यह समारोह सुबह 8 बजे से 9 बजे तक होगा.

राष्ट्रपति भवन में होने वाले 'Change of Guard' सेरेमनी का बदला समय, जान लें नई टाइमिंग, एंट्री फीस समेत जरूरी डिटेल्स
'चेंज ऑफ गार्ड' सेरेमनी का बदला समय
ANI

Change of Guard Ceremony New  Timings: राष्ट्रपति भवन के प्रांगण (Forecourt) में हर शनिवार होने वाली 'चेंज ऑफ गार्ड' सेरेमनी अब नए समय पर आयोजित की जाएगी. इस शनिवार यानी 7 मार्च से यह समारोह सुबह 8 बजे से 9 बजे तक होगा. पहले की तुलना में समय में किए गए इस बदलाव का उद्देश्य समारोह को अधिक सुव्यवस्थित और दर्शकों के लिए सुविधाजनक बनाना है. 

क्या है 'चेंज ऑफ गार्ड' सेरेमनी?

राष्ट्रपति भवन के अनुसार, चेंज ऑफ गार्ड समारोह एक बहुत पुरानी सैन्य परंपरा है, जिसकी शुरुआत प्राचीन समय से मानी जाती है. इतिहास में महलों, किलों और रक्षा प्रतिष्ठानों पर तैनात सुरक्षा गार्डों को नियमित अंतराल पर बदला जाता था, ताकि सैनिकों का दूसरा ग्रुप ड्यूटी संभाल सके. यही परंपरा समय के साथ औपचारिक रूप लेती गई और आज भी इसे सम्मानपूर्वक निभाया जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

यह 30 मिनट का समारोह हर शनिवार आयोजित किया जाता है और यह गार्ड्स के बीच जिम्मेदारी के औपचारिक ट्रांसफर का प्रतीक होता है. इस दौरान तैनात गार्ड निर्धारित समय पर बदले जाते हैं, ताकि नई टीम अपनी ड्यूटी संभाल सके. यह परंपरा देश के कई सैन्य प्रतिष्ठानों में लंबे समय से निभाई जा रही है और राष्ट्रपति भवन में भी इसे उसी अनुशासन और गौरव के साथ जारी रखा जाता है.

सेरेमोनियल आर्मी गार्ड बटालियन निभाती है जिम्मेदारी

राष्ट्रपति भवन में, सेरेमोनियल आर्मी गार्ड बटालियन भारत के राष्ट्रपति के लिए औपचारिक गार्ड तैनात करने की जिम्मेदारी निभाती है. हाल ही में इस पूरे समारोह को और आकर्षक और दर्शकों के लिए अधिक सुगम बनाने के लिए इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं. अब इस समारोह को राष्ट्रपति भवन के फोरकोर्ट में आयोजित किया जाता है, जिससे आम लोगों के लिए स्थल तक पहुंचना पहले की तुलना में आसान हो गया है.

कितनी होती है एंट्री फीस?

22 फरवरी 2025 से, इस समारोह में शामिल होने वाले प्रत्येक विजिटर के लिए 50 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस निर्धारित की गई है. यह फीस ऑनलाइन बुकिंग के समय ली जाती है, ताकि एंट्री प्रोसेस को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाया जा सके.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Change Of Guard Ceremony
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com