विज्ञापन

रेलवे उधना से मालदा टाउन के लिए साप्ताहिक चलाएगा स्पेशल ट्रेन, जानिए पूरा शेड्यूल, ठहराव और ट्रेनों की लिस्ट

Udhna to Malda Town Special Train: यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने गुजरात के उधना और पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन के बीच एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है.

रेलवे उधना से मालदा टाउन के लिए साप्ताहिक चलाएगा स्पेशल ट्रेन, जानिए पूरा शेड्यूल, ठहराव और ट्रेनों की लिस्ट
उधना से मालदा टाउन के लिए स्पेशल ट्रेन
file photo

Udhna to Malda Town Special Train: भारतीय रेल हर लाखों लोगों को अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचाती है. रेवले यात्रियों की सुविधा के अनुसार समय-समय पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी करता है. यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने गुजरात के उधना और पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन के बीच एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह साप्ताहिक ट्रेन हर गुरुवार को उधना से रात 11:00 बजे निकलकर शनिवार सुबह 11:00 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी, जो नंदुरबार, भुसावल, जबलपुर और भागलपुर के रास्ते यात्रा करेगी. इस ट्रेन से आने वाले कुछ महीनों तक दोनों राज्यों के बीच यात्रा करना आसान हो जाएगा. चलिए आपको बताते हैं उधना–मालदा टाउन स्पेशल ट्रेन का पूरा शेड्यूल क्या है?

उधना–मालदा टाउन स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 09033 हर गुरुवार को चलेगी. 9 अप्रैल से 23 जुलाई 2026 तक सेवा उपलब्ध रहेगी. ट्रेन उधना से रात 11:00 बजे रवाना होगी और शनिवार सुबह 11:00 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी.

मालदा टाउन–उधना स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 09034 हर रविवार चलेगी. 12 अप्रैल से 26 जुलाई 2026 तक यह सेवा चलेगी. ट्रेन मालदा टाउन से सुबह 9:30 बजे रवाना होगी और मंगलवार रात 1:20 बजे उधना पहुंचेगी. यह स्पेशल ट्रेन गुजरात और पश्चिम बंगाल के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए काफी सुविधाजनक साबित होगी.

उधना–मालदा टाउन स्पेशल ट्रेन का ठहराव

उधना–मालदा टाउन स्पेशल ट्रेन का ठहराव नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किउल, अभयपुर, जमालपुर, सुल्तानगंज, भागलपुर, कहलगांव, साहिबगंज, बरहरवा और न्यू फरक्का स्टेशन दोनों दिशाओं में रहेगा.

यह भी पढ़ें:- Indian Railway: दिल्ली से लौकहा बाजार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए तारीख, समय और रूट

उधना–मालदा टाउन स्पेशल ट्रेन की सुविधा

इस ट्रेन में स्लीपर, 3AC, 2AC और जनरल क्लास के कोच उपलब्ध होंगे. टिकट बुकिंग भारतीय रेलवे के IRCTC वेबसाइट या पीआरएस काउंटरों पर उपलब्ध है. यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा करने से पहले वेबसाइट या ऐप पर अद्यतित समय की जांच करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com