विज्ञापन

Indian Railway: अब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट नहीं होगी एंट्री, एक्सेस कंट्रोल सिस्टम लागू, लगाए जा रहे टर्नस्टाइल गेट

New Delhi Railway Station: नॉर्दर्न रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ को बेहतर तरीके से कंट्रोल करने के लिए एक नया एक्सेस कंट्रोल सिस्टम लागू करना शुरू किया है. इसकी शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर स्टेशन के गेट नंबर 9 से की गई है.

Indian Railway: अब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट नहीं होगी एंट्री, एक्सेस कंट्रोल सिस्टम लागू, लगाए जा रहे टर्नस्टाइल गेट
New Delhi Railway Station
file photo

New Delhi Railway Station: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ को बेहतर तरीके से संभालने के लिए रेलवे मंत्रालय ने टर्नस्टाइल गेट लगाए हैं. ये गेट स्टेशन के बाहर निकलने वाले रास्तों पर लगाए गए हैं. फिलहाल अजमेरी गेट साइड के गेट नंबर 9 पर इसका ट्रायल चल रहा है. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भारतीय रेलवे के सबसे व्यस्त स्टेशनों में से एक है. इसलिए यहां यात्रियों की आवाजाही को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए एक्सेस कंट्रोल सिस्टम शुरू करने की कोशिश की जा रही है. इसके तहत आरक्षित यानी रिजर्व्ड और अनारक्षित (अनरिजर्व्ड) यात्रियों के लिए अलग‑अलग एंट्री की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि भीड़ कम हो और यात्रियों को परेशानी न हो.

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट नहीं होगी एंट्री

नॉर्दर्न रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ को बेहतर तरीके से कंट्रोल करने के लिए एक नया एक्सेस कंट्रोल सिस्टम लागू करना शुरू किया है. इसकी शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर स्टेशन के गेट नंबर 9 से की गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, अब स्टेशन के अंदर यात्रियों की आवाजाही को व्यवस्थित करने के लिए टर्नस्टाइल गेट लगाए जा रहे हैं. ये गेट खासतौर पर भीड़ को कंट्रोल करने में मदद करेंगे. रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह काम नॉर्दर्न रेलवे के दिल्ली डिवीजन द्वारा किया जा रहा है.

रिजर्व और बिना रिजर्वेशन टिकट के लिए बनेंगे अलग एंट्री पॉइंट

इस नई व्यवस्था के तहत रिजर्व टिकट वाले यात्रियों और बिना रिजर्वेशन वाले यात्रियों के लिए अलग‑अलग एंट्री पॉइंट बनाए जा रहे हैं. इसके अलावा बाहर निकलने के रास्तों पर वन‑वे (एक तरफा) एग्जिट गेट भी लगाए जा रहे हैं, ताकि भीड़ आपस में न टकराए. फिलहाल, इन टर्नस्टाइल गेट्स का ट्रायल अजमेरी गेट साइड के गेट नंबर 9 पर किया जा रहा है. साथ ही, यहां टिकट चेकिंग और यात्रियों की लाइन (क्यू) को सही तरीके से संभालने के लिए कमर्शियल डिपार्टमेंट और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) की भी तैनाती की गई है. यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर नई साइन बोर्ड्स भी लगाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को सही दिशा में जाने में कोई परेशानी न हो और भीड़ को बेहतर ढंग से मैनेज किया जा सके.

यह भी पढ़ें:- AI Driven Traffic Control: इस शहर में AI से कंट्रोल किया जा रहा ट्रैफिक सिग्नल, जानिए कैसे काम करता है यह सिस्टम

नई दिल्ली स्टेशन का बड़ा अपग्रेड प्लान

बता दें कि मार्च में रेल मंत्रालय की एक बैठक हुई थी, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की थी. इस बैठक में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए एक लंबी अवधि का अपग्रेड प्लान तैयार किया गया. इस योजना के तहत स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए AI‑आधारित कैमरे लगाए जाएंगे और QR कोड के जरिए एंट्री सिस्टम शुरू किया जाएगा. भविष्य में यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश सिर्फ वैध टिकट के आधार पर ही मिलेगा. इससे रिजर्व टिकट वाले यात्री, मंथली सीजन टिकट धारक और अनारक्षित यात्री अलग‑अलग तरीके से स्टेशन में प्रवेश कर सकेंगे, जिससे भीड़ को कंट्रोल करना आसान होगा. फिलहाल पहले चरण में टर्नस्टाइल गेट लगाए जा रहे हैं, जबकि QR कोड आधारित एंट्री सिस्टम को आने वाले समय में लागू करने की योजना है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com