विज्ञापन

दिव्यांगजनों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा! अब UDID कार्ड से मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में आसानी से कर सकेंगे सफर, जान लें नया नियम

रेल सफर करने वाले दिव्यांगजनों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. रेलवे ने साफ कर दिया है कि अब UDID कार्ड रखने वाले यात्री मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में अनारक्षित दिव्यांगजन कोच में यात्रा कर सकते हैं. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

दिव्यांगजनों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा! अब UDID कार्ड से मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में आसानी से कर सकेंगे सफर, जान लें नया नियम
दिव्यांगजनों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा!

Indian Railways PwD Guidelines: एक शहर से दूसरे शहर जाने या फिर लंबी दूरी तय करने के लिए देश की बड़ी आबादी ट्रेन से सफर करना पसंद करती है. भारतीय रेलवे रोजाना अपने यात्रियों के लिए सैकड़ों ट्रेनों का संचालन करता है. इसी बीच अब दिव्यांगजनों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. रेलवे ने साफ कर दिया है कि अब UDID कार्ड रखने वाले यात्री मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में अनारक्षित दिव्यांगजन कोच में यात्रा कर सकते हैं. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

यह भी पढ़ें: Passport Lok Adalat: इस दिन गाजियाबाद में लगने जा रही है पासपोर्ट लोक अदालत, Passport से जुड़े पेंडिंग मामलों का होगा निस्तारण, जान लें जरूरी बातें

वैध टिकट होना है जरूरी

भारतीय रेलवे ने स्पष्ट किया है कि अब दिव्यांगजन (PwDs) मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के अनारक्षित दिव्यांग कोच में यात्रा कर सकते हैं. इसके लिए उनके पास वैलिड यूनिक डिसेबिलिटी आईडी (UDID) कार्ड होना चाहिए. इसके अलावा भारतीय रेलवे के अनुसार UDID कार्ड रखने वाले यात्री और वे लोग जिन्हें रेलवे की ओर से किराए में छूट मिलती है, इन विशेष कोचों में सफर करने के लिए पात्र माने जाएंगे. लेकिन इसके लिए वैलिड टिकट होना बेहद जरूरी है.

इन कोचों में कर सकते हैं सफर

इन कोचों को खासतौर से दिव्यांग यात्रियों के लिए तैयार किया जाता है. इसमें SLRD (सेकंड क्लास लगेज‑कम‑ब्रेक वैन जिसमें दिव्यांगजन के लिए अलग हिस्सा होता है) और LSLRD (लगेज‑कम‑सेकंड क्लास‑कम‑ब्रेक वैन जिसमें दिव्यांगजन का अलग डिब्बा होता है) शामिल है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन कोचों में ऐसी सुविधाएं दी जाती हैं जिससे दिव्यांग यात्रियों को ट्रेन से सफर के दौरान किसी परेशानी का सामना न करना पड़े.

बिना अनुमति यात्रा करने वालों पर सख्त कार्रवाई

रेलवे ने बताया कि इन कोचों में बिना अनुमति यात्रा करने वालों पर रेलवे अधिनियम, 1989 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि जरूरतमंद दिव्यांग यात्रियों को सुविधा मिल सके. सभी रेलवे जोनों को इन निर्देशों को सही तरीके से लागू करने के आदेश दिए गए हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: File Photo

क्या होता है दिव्यांगजन कार्ड?

भारतीय रेलवे ने बताया कि Divyangjan Card के जरिए दिव्यांगजन को यात्रा में रियायत मिलती है. यह कार्ड मान्य विकलांगता प्रमाणपत्र के आधार पर बनाया जाता है और कुछ श्रेणियों में UDID कार्ड भी स्वीकार किया जाता है. इस कार्ड के लिए अप्लाई और रिन्यू रेलवे या केंद्र सरकार के आधिकारिक पोर्टल के जरिए किया जा सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com