विज्ञापन

गर्मियों की छुट्टियों में सफर करना होगा आसान, इन ट्रेनों में जोड़े जाएंगे अतिरिक्त कोच, जान लीजिए जरूरी डिटेल्स

गर्मी के मौसम में बढ़ती भीड़ के बीच रेलवे ने यात्रियों को राहत देने की तैयारी कर ली है. वेस्टर्न रेलवे ने रतलाम मंडल से गुजरने वाली 9 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने का फैसला लिया है.

गर्मियों की छुट्टियों में सफर करना होगा आसान, इन ट्रेनों में जोड़े जाएंगे अतिरिक्त कोच, जान लीजिए जरूरी डिटेल्स
गर्मियों की छुट्टियों में सफर करना होगा आसान

Western Railway: गर्मी के मौसम में बढ़ती भीड़ के बीच रेलवे ने यात्रियों को राहत देने की तैयारी कर ली है. वेस्टर्न रेलवे ने रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली तीन जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है. इन ट्रेनों के चलने से मुंबई, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच सफर करने वाले यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी का फायदा मिलेगा. इसके अलावा रतलाम मंडल से गुजरने वाली 9 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे. इससे पहले से चल रही ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी और यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में राहत मिलेगी.

किन शहरों को जोड़ेंगी ये ट्रेन  

ये स्पेशल ट्रेनें मुंबई के बांद्रा टर्मिनस से उत्तर भारत के अलग-अलग शहरों तक चलाई जाएंगी. इनमें झांसी, सूबेदारगंज और आगरा कैंट जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं. इन समर स्पेशल ट्रेनों में एक ट्रेन मुंबई के बांद्रा टर्मिनस से चलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी तक जाएगी. दूसरी ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से शुरू होकर प्रयागराज के सूबेदारगंज स्टेशन तक पहुंचेगी. वहीं तीसरी ट्रेन गुजरात के उधना स्टेशन से चलकर आगरा कैंट तक जाएगी. इन सभी ट्रेनों का रूट रतलाम मंडल से होकर रहेगा. इस कदम से लंबी दूरी के यात्रियों को सीधे कनेक्शन का फायदा मिलेगा और उन्हें बार-बार ट्रेन बदलने की परेशानी कम होगी.

यह भी पढ़ें: क्या है E-Arrival Card? जानिए किसके लिए है ये जरूरी और किन डिटेल्स की पड़ेगी जरूरत

रतलाम मंडल के जिन स्टेशनों को इसका सीधा लाभ मिलेगा, उनमें रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी और दाहोद जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं. इन स्टेशनों पर ठहराव होने से यहां के स्थानीय यात्रियों के लिए भी सफर आसान हो जाएगा. इन ट्रेनों को अप्रैल की शुरुआत से लेकर जुलाई तक अलग-अलग दिनों में ऑपरेट किया जाएगा. गर्मियों में बढ़ती मांग को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि यात्रियों को कंफर्म सीट मिल सके और भीड़ का दबाव कम हो.

एसी और नॉन-एसी ऑप्शंस उपलब्ध 

इन ट्रेनों में एसी और नॉन-एसी दोनों तरह के कोच उपलब्ध रहेंगे, जिससे अलग-अलग वर्ग के यात्रियों को सुविधा मिलेगी. रतलाम मंडल की ओर से सोशल मीडिया पर भी इस फैसले की जानकारी शेयर की गई है, जिसमें यात्रियों से इन स्पेशल ट्रेनों का लाभ उठाने की अपील की गई है. गर्मी की छुट्टियों में यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह फैसला राहत भरा माना जा रहा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com