विज्ञापन

अब नहीं देना पड़ेगा घर का क‍िराया, प्रधानमंत्री आवास योजना से पाइए अपना मकान, इस तरह करें आवेदन

Pradhan Mantri Awas yojana 2.0: केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्गीय परिवारों को जल्द अपना घर मिलेगा. 1 करोड़ नए शहरी परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने की तैयारी पूरी हो गई है.

अब नहीं देना पड़ेगा घर का क‍िराया, प्रधानमंत्री आवास योजना से पाइए अपना मकान, इस तरह करें आवेदन
आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्गीय परिवारों को सरकार से मिलेगा नया घर
ndtv

अगर आप भी किराए के मकान में रहते हैं या अभी तक अपना घर नहीं बना पाए हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के तहत 1 करोड़ नए शहरी परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है. योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्गीय परिवारों को अपने घर का सपना पूरा करने में मदद करना है. यह जानकारी केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना - शहरी 2.0 के आधिकारिक अकाउंट 'एक्स' पर शेयर की गई है. 

1 करोड़ परिवारों को मिलेगा लाभ

जानकारी के अनुसार, आवास और शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से चलाई जा रही इस योजना के तहत देश में अलग-अलग शहरों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्गीय परिवारों को पक्का घर बनाने की सहायता प्रदान की जाएगी. सरकार का लक्ष्य अगले चरण में 1 करोड़ नए घरों का निर्माण करवाना है.

मंत्रालय ने दी जानकारी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 की जानकारी योजना के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शेयर की गई है. पोस्ट में लोगों से योजना का लाभ उठाने और जल्द आवेदन करने की अपील की गई है. ताकि जल्द से जल्द लोगों को इस योजना का लाभ मिल सके.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस योजना का लाभ ऐसे शहरी परिवार उठा सकते हैं जिनके पास अपना पक्का मकान नहीं है और जो सरकार द्वारा तय शर्तों को पूरा करते हैं. योजना में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), निम्न आय वर्ग (LIG) और अन्य संबंधित परिवारों को प्राथमिकता दी गई है.

आवेदन कैसे करें?

अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो योजना के लिए आवेदन करने के दो तरीके हैं. पहला तरीका है कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 की आधिकारिक पोस्ट में दिए गए QR कोड को स्कैन करके आवेदन किया जा सकता है. इसके अलावा आधिकारिक पोर्टल pmay-urban.gov.in पर जाकर भी सीधे ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है.

स्थानीय निकाय से भी मिलेगी मदद

बता दें कि अगर आवेदन प्रक्रिया को लेकर किसी तरह की जानकारी चाहिए, तो अपने क्षेत्र के शहरी स्थानीय निकाय (Urban Local Body) या संबंधित कार्यालय से लाभार्थी सीधे संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते है. वहां योजना से जुड़ी जानकारी, दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्र‍िया उपलब्ध कराई जाएगी.

आवेदक के पास होने चाह‍िए ये दस्‍तावेज 

PMAY-U 2.0 योजना का लाभ पाने के लिए आवेदक सुनिश्चित करें कि उनके पास निम्नलिखित दस्तावेज अनिवार्य रूप से हो. ताकि आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो.

  • आवेदक का आधार विवरण
  • परिवार के सदस्यों का आधार विवरण
  • आवेदक के सक्रिय बैंक खाते का विवरण
  • आय प्रमाण
  • भूमि दस्तावेज

पक्के घर का सपना पूरा करने का मौका

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 का उद्देश्य हर जरूरतमंद परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है. ऐसे में जिन लोगों के पास अभी तक अपना घर नहीं है, उनके लिए यह योजना एक बड़ा अवसर साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें - कावंड़ यात्रा के ल‍िए एक जुलाई से रज‍िस्‍ट्रेशन, भंडारा-वॉलंट‍ियर की देनी होगी जानकारी, द‍िल्‍ली सीएम ने की समीक्षा बैठक 

यह भी पढ़ें - गर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 6000 रुपये, जानें क्या है प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना और कैसे करें आवेदन

यह भी पढ़ें - महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त हो चुकी है जारी; क्या आपके खाते में आए 1000 रुपए? ऐसे करें तुरंत चेक
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com