विज्ञापन

हफ्ते में इस दिन चलेगी पोदनूर-धनबाद अमृत भारत ट्रेन, जान लीजिए रूट, टाइम टेबल समेत जरूरी डिटेल्स

Podanur-Dhanbad Amrit Bharat: भारतीय रेलवे जल्द ही धनबाद और पोदनूर के बीच एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने जा रहा है. यह नई ट्रेन यात्रियों के लिए किफायती और बेहतर यात्रा सुविधा प्रदान करेगी. आइए जानते हैं इस ट्रेन के रूट, टाइम टेबल समेत अन्य डिटेल्स के बारे में...

हफ्ते में इस दिन चलेगी पोदनूर-धनबाद अमृत भारत ट्रेन, जान लीजिए रूट, टाइम टेबल समेत जरूरी डिटेल्स
पोदनूर-धनबाद अमृत भारत ट्रेन

Podanur-Dhanbad Amrit Bharat: भारतीय रेलवे जल्द ही धनबाद और पोदनूर के बीच एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने जा रहा है. यह नई ट्रेन यात्रियों के लिए किफायती और बेहतर यात्रा सुविधा प्रदान करेगी. इसके शुरू होने से झारखंड और तमिलनाडु के बीच रेल कनेक्टिविटी भी काफी मजबूत होगी, जिससे इन राज्यों के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी. ऐसे में अगर आप इस रूट पर सफर करते हैं, तो खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकती है. आइए जानते हैं इस ट्रेन का रूट, टाइम टेबल समेत अन्य जरूरी डिटेल्स...

यह भी पढ़ें: Financial Planning for Daughters: बेटी की पढ़ाई से लेकर करियर तक, ऐसे करें सही फाइनेंशियल प्लानिंग, बड़े काम आएंगे ये 6 स्मार्ट टिप्स

क्या होगा ट्रेन का नंबर?

पोदनूर–धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 16619 के रूप में चलेगी. वहीं, धनबाद–पोदनूर अमृत भारत एक्सप्रेस 16620 नंबर से संचालित होगी. यह पूरी पोदनूर–धनबाद–पोदनूर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन कोयंबटूर मार्ग से होकर चलेगी. आइए अब जानते हैं इस ट्रेन के स्टेशनों के बारे में...

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: File Photo

क्या होगा ट्रेन का टाइम टेबल?

पोदनूर–धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन पोदनूर से हर शनिवार चलेगी और धनबाद से हर सोमवार रवाना होगी. इस ट्रेन में स्लीपर और जनरल सेकेंड क्लास के कोच होंगे, जिससे सुविधाजनक और किफायती यात्रा कर सकेंगे. ट्रेन नंबर 16619 पोदनूर–धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस हर शनिवार सुबह 06:15 बजे पोदनूर से चलेगी और सोमवार सुबह 04:00 बजे धनबाद पहुंचेगी. वहीं, ट्रेन नंबर 16620 धनबाद–पोदनूर अमृत भारत एक्सप्रेस हर सोमवार दोपहर 14:00 बजे धनबाद से रवाना होगी और बुधवार सुबह 11:20 बजे पोदनूर पहुंचेगी.

किस-किस स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन?

पोदनूर और धनबाद के बीच सफर के दौरान ट्रेन नंबर 16619/16620 पोदनूर–धनबाद–पोदनूर अमृत भारत एक्सप्रेस कुल 35 स्टेशनों पर रुकेगी. इनमें कोयंबटूर, तिरुप्पुर, इरोड, सलेम, जोलारपेट्टई, कटपड़ी, तिरुत्तानी, रेनीगुंटा, नेल्लोर, ओंगोल, विजयवाड़ा, एलूरु, राजामुंद्री, सामालकोट, दुव्वादा, सिम्हाचलम नॉर्थ, कोट्टावलसा, विजयनगरम, बोब्बिली, पर्वतिपुरम, रायगढ़ा, मुनीगुड़ा, केसिंगा, तितलागढ़, बालांगीर, बरगढ़ रोड, संबलपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मूरी, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा और कट्रासगढ़ स्टेशन शामिल हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com