PM Yashasvi Yojana: देश में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की पढ़ाई बीच में न रुके, इसके लिए केंद्र सरकार कई योजनाएं चला रही है. इन्हीं में से एक है पीएम यशस्वी योजना. इस योजना के तहत ओबीसी, ईबीसी और डीएनटी वर्ग के छात्रों को स्कूल से लेकर कॉलेज तक पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद दी जाती है. सरकार ट्यूशन फीस, हॉस्टल फीस, किताबों और लैपटॉप तक के लिए मदद देती है. खास बात ये है कि इस योजना के तहत योग्य छात्रों को हर साल हजारों से लेकर लाखों रुपये तक की स्कॉलरशिप मिल सकती है. आइए जानते हैं योजना से जुड़ी पूरी जानकारी.
क्या है पीएम यशस्वी योजना?
पीएम यशस्वी योजना यानी प्रधानमंत्री यंग अचीवर्स स्कॉलरशिप अवॉर्ड स्कीम फॉर वाइब्रेंट इंडिया. ये योजना सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ओर से चलाई जाती है. इसका मकसद पिछड़े और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को अच्छी शिक्षा के लिए आर्थिक मदद देना है. इस योजना के तहत अलग-अलग लेवल पर कई स्कॉलरशिप दी जाती हैं. इनमें स्कूल छात्रों के लिए टॉप क्लास एजुकेशन स्कीम, कॉलेज छात्रों के लिए स्कॉलरशिप, प्री मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप शामिल हैं.
किन छात्रों को मिलता है लाभ?
योजना का लाभ मुख्य रूप से ओबीसी, ईबीसी और डीएनटी समुदाय के छात्रों को दिया जाता है. इसके लिए परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए.
• छात्र किसी मान्यता प्राप्त स्कूल या कॉलेज में पढ़ाई कर रहा हो
• छात्राओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण रखा गया है
यह भी पढ़ें:- अब 30 दिनों में मिलेगा क्लेम का पूरा पैसा, पता और नॉमिनी बदलने में नहीं होगी देरी, जानिए IRDAI के नए नियम
स्कूल छात्रों को कितनी मिलेगी स्कॉलरशिप?
- ये योजना कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए है
- कक्षा 9 और 10 के छात्रों को सालाना अधिकतम 75 हजार रुपये तक
- कक्षा 11 और 12 के छात्रों को सालाना 1.25 लाख रुपये तक मदद
- इस राशि में ट्यूशन फीस, हॉस्टल फीस और अन्य एजुकेशनल एक्सपेंसेस शामिल होते हैं.
कैसे करें आवेदन?
पीएम यशस्वी योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन किया जाता है. आप आवेदन करने के लिए इन आसान स्टेप्स की मदद ले सकते हैं.
स्टेप 1- सबसे पहले नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें
स्टेप 2- जरूरी जानकारी भरें
स्टेप 3- डॉक्युमेंट्स अपलोड करें
स्टेप 4- बैंक अकाउंट की जानकारी दर्ज करें
स्टेप 5- एप्लीकेशन करें
इसके बाद संबंधित संस्थान और राज्य सरकार की ओर से डॉक्युमेंट्स को वेरिफाई किया जाता है. सिलेक्शन होने पर स्कॉलरशिप की राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं