PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की औपचारिक शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 24 फरवरी, 2019 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में की गई थी, लेकिन इसे 1 दिसंबर 2018 से ही प्रभावी (लागू) माना गया है. इस योजना के तहत किसानों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो तीन यानी 2000-2000 रुपये की समान किस्तों में मिलती है. इस योजना के तहत अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च में सीधे किसानों के बैंक खातों में लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से हस्तांतरित की जाती है.
PM Kisan Yojana की 1 से 22 किस्त कब‑कब जारी हुई?
13 मार्च को पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी कर दी. देश के 9.32 करोड़ किसानों के खाते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगल क्लिक के माध्यम से 18,640 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए. चलिए आपको बताते हैं अब तब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत अब तक किसानों को कितने रुपये मिल चुके हैं.
22वीं किस्त (13 मार्च 2026)
जारी तारीख- 13 मार्च 2026 (गुवाहाटी से)
लाभार्थी किसान- 9.32 करोड़
कुल राशि- 18,640 करोड़ रुपये
21वीं किस्त (19 नवंबर 2025)
जारी तारीख- 19 नवंबर 2025
लाभार्थी- लगभग 9 करोड़ किसान
कुल राशि- लगभग 18,000 करोड़ रुपये
20वीं किस्त (2 अगस्त 2025)
जारी तारीख- 2 अगस्त 2025
लाभार्थी- 9.7 करोड़ किसान
कुल राशि- 20,500 करोड़ रुपये
19वीं किस्त (फरवरी 2025)
जारी तारीख- 24 फरवरी 2025
कृषक लाभार्थी- 9.8 करोड़ किसान
कुल राशि- 22,000 करोड़ रुपये
18वीं किस्त (5 अक्टूबर 2024)
जारी तारीख- 5 अक्टूबर 2024 (महाराष्ट्र)
लाभार्थी- 9.4 करोड़ किसान
कुल राशि- 20,000 करोड़ रुपये
17वीं किस्त (18 जून 2024)
जारी तारीख- 5 अक्टूबर 2024 (महाराष्ट्र)
लाभार्थी- 9.26 करोड़ किसान
कुल राशि- 20,000 करोड़ रुपये
16वीं किस्त (28 फरवरी 2024)
जारी तारीख- 28 फरवरी 2024
लाभार्थी- 9.4 करोड़ किसान से अधिक
कुल राशि- 21,000 करोड़ रुपये
15वीं किस्त (15 नवंबर 2023)
जारी तारीख- 15 नवंबर 2023
लाभार्थी- 8 करोड़ किसान से अधिक
कुल राशि- 18,000 करोड़ रुपये
14वीं किस्त (27 जुलाई 2023)
जारी तारीख- 27 जुलाई 2023
लाभार्थी- 8.5 करोड़ किसान
कुल राशि- 17,000 करोड़ रुपये
13वीं किस्त (27 फरवरी 2023)
जारी तारीख- 27 फरवरी 2023
लाभार्थी- 8 करोड़ किसान से अधिक
कुल राशि- 16,800 करोड़ रुपये
12वीं किस्त (17 अक्टूबर 2022)
जारी तारीख- 15 नवंबर 2023
लाभार्थी-11 करोड़ किसान से अधिक
कुल राशि- 16,000 करोड़ रुपये
इसके अलावा 11th अप्रैल–जुलाई 2022, 10th 1 जनवरी 2022, 9th अगस्त–नवंबर 2021, 8th अप्रैल–जुलाई 2021, 7th 25 दिसंबर 2020 (पहली किस्त का पैटर्न), 6th अगस्त–नवंबर 2020, 5th अप्रैल–जुलाई 2020, 4th दिसंबर 2019–मार्च 2020, 3rd अगस्त–नवंबर 2019, 2nd अप्रैल–जुलाई 2019 और 24 फरवरी 2019 को लॉन्च को जारी हुई थी. इनकी पूरी जानकारी के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट (pmkisan.gov.in/) से ले सकते हैं.
PM Kisan Yojana की 1 से 22 किस्तों तक कुल कितनी राशि जारी हुई?सरकारी और मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 22वीं किस्त जारी होने तक PM‑KISAN योजना के तहत कुल राशि ₹4.27 लाख करोड़ से अधिक किसानों को दी जा चुकी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं