पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (Public Provident Fund) निवेश का एक स्थिर और भरोसेमंद माध्यम है. इसमें निवेश जितना चिंतामुक्त है, उतना ही आसान है पैसे डिपॉजिट करना. डिजिटल ट्रांजैक्शन के जमाने में आप घर बैठे-बैठे अकाउंट में पैसे डिपॉजिट कर सकते हैं. ज्यादातर बैंक और पोस्ट ऑफिस अपने कस्टमर्स को अपने पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) में ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा देते हैं.
अपने PPF अकाउंट में आप 3 तरीकों से फंड ऑनलाइन जमा कर सकते हैं-
नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर यानी NEFT ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने का एक आसान तरीका है. इंटरनेट बैंकिंग के जरिए आप अपने पीपीएफ अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं. इसके लिए आपके पास पीपीएफ अकाउंट नंबर और बैक का IFSC कोड होना जरूरी है. NEFT ट्रांसफर करंट और सेविंग दोनों तरह के अकाउंट्स से किया जा सकता है. इसके जरिए आप इंट्रा बैंक और इंटर बैंक दोनों तरह के ट्रांसफर कर सकते हैं. कुछ मिनट या कुछ घंटों में आपके पीपीएफ अकाउंट में पैसा ट्रांसफर हो जाएगा.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इलेक्ट्रॉनिक क्लियरिंग सिस्टम या ECS के जरिए आप एक तय राशि अपने पीपीएफ अकाउंट में समय-समय पर ट्रांसफर कर सकते हैं. एक बार आपने जितनी राशि ट्रांसफर के लिए तय कर दी, एक निश्चित समय बाद वह आपके अकाउंट में ऑटोमोटिक तरीके से डिपॉजिट होती रहेगी. यानी आपको बार-बार सारी डिटेल भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इंटरबैंक ट्रांसफर के लिए इस तरीके का इस्तेमाल किया जाता है.
पीएफ से निकाल सकते हैं 1 लाख रुपये, इलाज के लिए तुरंत पैसों की जरूरत के लिए नई सुविधा
इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए जरूरी है कि आपका बैंक अकाउंट और पीपीएफ अकाउंट एक ही बैंक में हो. इसमें आप डेली या मंथली डिपॉजिट कर सकते हैं. इसके तहत आप PPF अकाउंट में 1.5 लाख रुपये तक सालाना डिपॉजिट कर सकते हैं. एक बार आपने बैंक को स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन दे दिए उसके बाद आपके करेंट या सेविंग अकांउट से पैसे ऑटोमेटिक तरीके से डिडक्ट होकर आपके PPF अकाउंट में डिपॉजिट हो जाते हैं.
यानी अगर आपको अपने पीपीएफ अकाउंट में पैसे जमा करने हैं तो आप इस 3 तरीकों का इस्तेमाल करके आसानी से घर बैठे डिपॉजिट कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं