PAN Card Rules: पैन कार्ड आज के समय में बैंकिंग, टैक्स फाइलिंग, निवेश और बिजनेस से जुड़े हर बड़े फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए एक बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट बन चुका है. इसी बीच पैन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. 1 अप्रैल से केवल आधार कार्ड के आधार पर पैन कार्ड बनवाना संभव नहीं होगा. नए नियमों के तहत अब पैन कार्ड के लिए आवेदन करते समय कुछ अतिरिक्त डॉक्यूमेंट्स की भी जरूरत होगी. ऐसे में अगर आप 1 अप्रैल के बाद नया पैन कार्ड बनवाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इन बदलावों के बारे में पहले से जान लेना आपके लिए जरूरी है.
यह भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: कब जारी हो सकती है पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त? जानिए किन किसानों को मिलेगा फायदा
सिर्फ आधार कार्ड से नहीं बनेगा नया PAN Card
1 अप्रैल से पैन कार्ड के लिए आवेदन करने के नियमों में बदलाव हो रहा है. अगर आप 31 मार्च तक आवेदन करते हैं, तो सिर्फ आधार कार्ड के आधार पर ही पैन बन जाएगा. लेकिन 1 अप्रैल से पैन कार्ड के लिए आवेदन करने पर आपको आधार के साथ कुछ और डॉक्यूमेंट्स भी जमा करने होंगे. इन डॉक्यूमेंट्स में जन्म प्रमाण पत्र, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, मैट्रिक का सर्टिफिकेट या मजिस्ट्रेट द्वारा जारी किया गया एफिडेविट शामिल है. इसके अलावा, पैन कार्ड में आपका नाम पूरी तरह आधार कार्ड पर दर्ज नाम के अनुसार ही दर्ज किया जाएगा.
IMPORTANT UPDATE!!
— CSCeGov (@CSCegov_) March 17, 2026
PAN Application Rules Changing From 1st April 2026.
Apply Now Using Aadhaar Only Till 31st March 2026.
महत्वपूर्ण अपडेट!!
PAN बनवाने का अच्छा मौका 31 मार्च 2026 तक सिर्फ आधार से PAN बनवाएं.
For any queries, write us at abhirendra.pal@csc.gov.in… pic.twitter.com/JdpWQkR498
बंद हो जाएंगे पैन कार्ड बनवाने के पुराने फॉर्म
पैन कार्ड बनवाने के लिए जो फॉर्म अभी इस्तेमाल किए जा रहे हैं, वे 1 अप्रैल से बंद हो जाएंगे. सरकार नए पैन एप्लीकेशन फॉर्म जारी करने वाली है. 1 अप्रैल 2026 के बाद पुराने फॉर्म के जरिए न तो नया पैन कार्ड बनेगा और न ही पुराने पैन कार्ड में कोई अपडेट (PAN Card Correction) हो पाएगा. ऐसे में अगर आप नए आवेदन करना चाहते हैं या पुराने कार्ड में कोई बदलाव (PAN Card Update) करवाना चाहते हैं, तो आपको नए फॉर्मेट का ही इस्तेमाल करना होगा.
नाम में बदलाव
1 अप्रैल से पैन कार्ड में नाम को लेकर भी नियम बदल जाएगा. अब नए पैन कार्ड में वही नाम होना जरूरी है जो आधार कार्ड में दर्ज किया गया है. ऐसे में अगर आपके आधार कार्ड के नाम में किसी भी तरह की गलती हो, तो उसे तुरंत अपडेट करवा लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं