विज्ञापन

किराएदार का पुलिस वेरिफिकेशन कराने के लिए थाने जाने की जरूरत नहीं, MP में घर बैठे होगा सारा काम

किराएदारों को अब पुलिस वेरिफिकेशन कराने के लिए थानों के चक्कर नहीं काटने होंगे. बल्कि यह ऑनलाइन तरीके से घर बैठे अपने मोबाइल पर किया जा सकता है.

किराएदार का पुलिस वेरिफिकेशन कराने के लिए थाने जाने की जरूरत नहीं, MP में घर बैठे होगा सारा काम
घर बैठे पुलिस वेरिफिकेशन

दूसरे स्थानों पर किराए में रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इसमें मकान मालिक द्वारा पुलिस वेरिफिकेशन कराने की मांग लोगों के लिए काफी मुश्किलें खड़े करती है. हाल ही में किराएदार से आतंकी कनेक्शन को लेकर सभी मकान मालिकों को किराएदारों के पुलिस वेरिफिकेशन कराने का निर्देश दिया गया है. जिसके बाद मकान मालिक भी पुलिस वेरिफिकेशन को जरूरी कर दिया गया है. वैसे पुलिस वेरिफिकेशन करना किराएदारों के लिए चुनौती होती है. लेकिन मध्य प्रदेश में यह प्रक्रिया बिल्कुल आसान हो गई है.

मध्य प्रदेश में किराएदारों को पुलिस वेरिफिकेशन कराना आसान हो गया है, क्यों कि यह काम आप यहां घर बैठे ही करवा सकते हैं. जबकि पुलिस वेरिफिकेशन प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन और मुफ्त कर दिया गया है.

घर बैठे मुफ्त कर सकते हैं पुलिस वेरिफिकेशन का आवेदन

मध्य प्रदेश में किराएदारों को अब पुलिस वेरिफिकेशन कराने के लिए थानों के चक्कर नहीं काटने होंगे. बल्कि यह ऑनलाइन तरीके से घर बैठे अपने मोबाइल पर किया जा सकता है. इसके लिए अब पुलिस थाने जाने की कोई जरूरत नहीं है. जबकि यह प्रक्रिया पूरी तरह से मुफ्त होती है. आपको केवल मध्य प्रदेश पुलिस के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन देना होगा. इसके साथ कुछ प्रक्रिया पूरी करनी होगी और दस्तावेज की कॉपी देनी होगी. यह सारा काम ऑनलाइन ही किया जा सकता है.

पुलिस वेरिफिकेशन के लिए आवेदन कैसे करें 

सबसे पहले मध्य प्रदेश पुलिस के आधिकारिक वेबसाइट Citizen Portal या फिर MP Police Website पर जाएं.
यहां आपको रजिस्ट्रेशन का विकल्प मिलेगा आप इसमें नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें.
मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद आप OTP के जरिए लॉगइन करें.
लॉगइन होने के बाद आप किराएदार का ऑप्शन चुनें.
यहां आपको मकान मालिक और किराएदार दोनों की पूरी जानकारी भरें.
अब आपको अपनी आईडी, एड्रेस आईडी, फोटो और रेंट एग्रीमेंट की कॉपी अपलोड करनी होगी.
पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद फॉर्म सबमिट करें, यह पूरी जानकारी संबंधित थाने को चला जाएगा और रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा.

आवेदन करने के बाद पुलिस अपने स्तर से आपके पते और आईडी की जांच करेंगी. जांच के बाद पुलिस अपनी रिपोर्ट देगी.

बता दें, किराएदार वेरिफिकेशन कराने से आप कानूनी कार्रवाई से बच जाएंगे. यह प्रक्रिया सुरक्षा के लिहाज से काफी अहम है.

यह भी पढ़ेंः दिल्ली में हो रहे SIR के लिए कैसे भरे एन्यूमरेशन फॉर्म, किस कॉलम में भरना है क्या डिटेल, जानें पूरा स्टेप

    पूरी स्टोरी पढ़ें

    NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

    फॉलो करे:
    Police Verfication, Police Verification Report, Madhya Pradesh Police, Madhya Pradesh News, Tenant Verification
    Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com