विज्ञापन

नेपाल में अचानक आए बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा! घर छोड़ना पड़ रहा है तो इन चीजों को साथ ले जाना ना भूलें

बाढ़ रातों रात आने के खतरे के बीच आपको घर छोड़ने स्थिति बन जाती है तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए और अपने साथ जरूरी चीजों को ले जाना बिलकुल नहीं भूलें.

नेपाल में अचानक आए बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा! घर छोड़ना पड़ रहा है तो इन चीजों को साथ ले जाना ना भूलें
बाढ़ में घर छोड़ने की स्थिति में क्या करें
IANS

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है. नेपाल के भोटेकोशी नदी से निकली बाढ़ नेपाल के बड़े हिस्से को चपेट में ले रही है. वहीं बाढ़ का पानी बिहार की ओर बढ़ रहा है, जिससे बिहार में भी खतरा बढ़ता दिख रहा है. माना जा रहा है कि बिहार में कोसी और गंढ़क जैसी नदियों का जल स्तर रातों रात तेजी से बढ़ सकता है और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है. ऐसे में बिहार में तराई वाले इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया गया है. वहीं लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा जा रहा है.

बाढ़ रातों रात आने के खतरे के बीच आपको घर छोड़ने स्थिति बन जाती है तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए और अपने साथ जरूरी चीजों को ले जाना बिलकुल नहीं भूलें.

बाढ़ का अलर्ट जारी होने पर क्या करें जरूरी उपाय

बाढ़ का अलर्ट जारी होने पर सबसे पहले नदी किनारे रहने वाले लोगों को तुरंत ऊंचे और सुरक्षित स्थान पर जाना चाहिए. इसके साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी अलर्ट और निर्देश का ध्यान रखे और निर्देशों का पालन करें. किसी भी तरह की दिक्कत हो तो हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करना चाहिए. परिवार के सभी लोग एक जगह पर रहें.

किन चीजों को सबसे पहले अपने साथ ले जाएं

बाढ़ की स्थिति में अगर आपको घर छोड़कर जाना पड़ रहा है तो आपको सबसे पहले आपातकालीन कीट तैयार कर लें. इसमें आपको सूखा खाना, साफ पानी, जरूरी दवा, टॉर्च, पावर बैंक अपने साथ रख लें. इसके अलावा अपना जरूरी दस्तावेज जैसे आधार, पैन, राशन कार्ड, जमीन के कागज, बैंक पासबुक, कीमती सामान को एक वॉटर प्रूफ बैग या प्लास्टिक में रख लें. बाढ़ में हादसा होने की संभावना ज्यादा होती है. ऐसे में परिवार जो नियमित दवा लें रहे उन दवाओं को रख लें, साथ ही ORS का पैकेट, डिटॉल, बैंडेज और दर्द निवारक दवाओं का किट बना लें.

यह भी पढ़ेंः 23 मिनट और नेपाल में मच गई तबाही! भोटेकोशी नदी से निकला 'जलसैलाब' कैसे-कैसे बढ़ता गया आगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nepal Flood, Bihar Flood, Bihar Flood Alert, Bihar Flood Condition, Bihar Flood Kosi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com