विज्ञापन

mParivahan App: कार ड्राइव करते हैं तो मोबाइल में जरूर डाउनलोड करें यह ऐप, डिजिटल RC से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस तक, मिलेगी हर एक जरूरी डिटेल

mParivahan ऐप की मदद से न तो फिजिकल डॉक्यूमेंट साथ लेकर चलने की चिंता होती है, न ही RTO की लंबी कतारों में लगना पड़ता है और न ही बार‑बार दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ते हैं. आइए जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में...

mParivahan App: कार ड्राइव करते हैं तो मोबाइल में जरूर डाउनलोड करें यह ऐप, डिजिटल RC से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस तक, मिलेगी हर एक जरूरी डिटेल
mParivahan ऐप

mParivahan App: लाखों वाहन मालिकों और ड्राइवरों के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) का mParivahan ऐप किसी वरदान से कम नहीं है. यह ऐप डिजिटल इंडिया पहल के तहत लॉन्च किया गया है और सभी परिवहन‑संबंधी कामों के लिए एक वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म की तरह काम करता है. अगर आप वाहन मालिक हैं या फिर कार ड्राइव करते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है. mParivahan ऐप की मदद से न तो फिजिकल डॉक्यूमेंट साथ लेकर चलने की चिंता होती है, न ही RTO की लंबी कतारों में लगना पड़ता है और न ही बार‑बार दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ते हैं. 

यह भी पढ़ें: Indian Railways: ट्रेन में कितना किलो सामान Free में ले जा सकते हैं? जानिए स्लीपर से लेकर AC कोच तक कितनी है लिमिट

कहां से करें ऐप डाउनलोड?

इस ऐप को आप एंड्रॉयड पर गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि यह वाहन और ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े कामों के लिए सरकार द्वारा प्रमाणित एक भरोसेमंद ऐप माना जाता है. इस ऐप में मिलने वाले डिजिटल RC (Registration Certificate) और DL (Driving Licence) पूरी तरह कानूनी रूप से मान्य होते हैं. साथ ही इनमें एन्क्रिप्टेड QR कोड भी होते हैं, जिन्हें देशभर की ट्रैफिक पुलिस स्वीकार करती है.

mParivahan app के फीचर्स

डिजिटल RC और ड्राइविंग लाइसेंस
इस ऐप में आप अपनी गाड़ी के RC (Registration Certificate) और ड्राइविंग लाइसेंस की वर्चुअल, सुरक्षित और एन्क्रिप्टेड कॉपी बना कर रख सकते हैं. ये डिजिटल डॉक्यूमेंट्स बिल्कुल वैलिड होते हैं और फिजिकल डॉक्यूमेंट की तरह ही मान्य माने जाते हैं. ट्रैफिक चेकिंग के दौरान आप इन डॉक्यूमेंट्स को आसानी से दिखा सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

वाहन की डिटेल्स

इस ऐप में आप किसी भी भारतीय वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर उसकी पूरी जानकारी जैसे वाहन मालिक का नाम, रजिस्ट्रेशन की तारीख, वाहन का प्रकार, फिटनेस वैलिडिटी, इंश्योरेंस की स्थिति, PUC (Pollution Under Control) की वैलिडिटी और बाकी कई जरूरी डिटेल्स देख सकते हैं. 

ई‑चालान स्टेटस और पेमेंट

इस ऐप की मदद से आप अपने वाहन पर पेंडिंग चालान देख सकते हैं, वॉयलेशन की पूरी डिटेल जान सकते हैं और चालान को सीधे ऐप से ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकते हैं. ऐसा करने से आपको न तो किसी ऑफिस जाना पड़ेगा और न ही देरी होने पर अतिरिक्त जुर्माने का सामना करना पड़ेगा.

इंश्योरेंस और PUC वेरिफिकेशन

इस ऐप की मदद से आप अपने वाहन के थर्ड‑पार्टी इंश्योरेंस और PUC का स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com