Benefits Of Solar Panel System : महंगाई के दौर में बढ़ते बिजली बिल से हर कोई परेशान है. ऐसे में लोग अब सोलर सिस्टम की तरफ तेजी से रुख कर रहे हैं. सोलर पैनल न केवल बिजली बिल कम करने में मदद करते हैं, बल्कि पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद होते हैं. बाजार में फिलहाल कई सस्ते सोलर सिस्टम उपलब्ध हैं, जिन्हें घर की छत पर आसानी से लगाया जा सकता है. सोलर सिस्टम आमतौर पर तीन प्रकार के होते हैं. इनमें ऑन ग्रिड, ऑफ ग्रिड और हाइब्रिड सोलर सिस्टम शामिल हैं . ये तीनों सिस्टम अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से तैयार किए गए हैं.
ऑन ग्रिड सोलर सिस्टम
यह सबसे सस्ता और पॉपुलर सोलर सिस्टम माना जाता है. यह सीधे लोकल बिजली ग्रिड से जुड़ा होता है. इसमें बैटरी बैकअप की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे इसकी लागत काफी कम हो जाती है. दिन में सोलर पैनल बिजली बनाते हैं. इस दौरान अगर सोलर पैनल जरूरत से ज्यादा बिजली बनाते हैं, तो इस एक्स्ट्रा बिजली को नेट मीटरिंग सिस्टम के जरिए बिजली ग्रिड में भेज दिया जाता है. ग्रिड में भेजी गई बिजली की यूनिट्स आपकी कुल बिजली यूनिट्स से घटा दी जाती हैं. इसका सीधा फायदा उपभोक्ताओं को बिजली बिल में बड़ी बचत के तौर पर मिलता है.
ऑफ ग्रिड सोलर सिस्टम
इस सिस्टम में बैटरी का इस्तेमाल किया जाता है. यह उन इलाकों के लिए बेहतर होता है जहां बिजली कटौती ज्यादा होती है या ग्रिड कनेक्शन उपलब्ध नहीं होता.

हाइब्रिड सोलर सिस्टम
यह ऑन ग्रिड और ऑफ ग्रिड दोनों का कॉम्बिनेशन होता है. इसमें बैटरी बैकअप भी मिलता है और ग्रिड कनेक्शन भी रहता है.
कैसे काम करता है सोलर पैनल सिस्टम
सोलर पैनल सूरज की रोशनी से DC बिजली तैयार करते हैं. इसके बाद इन्वर्टर इस बिजली को AC में बदलता है, जिससे घर के AC, कूलर, पंखा और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स आसानी से चलाए जा सकते हैं. अगर जरूरत से ज्यादा बिजली बनती है तो उसे नेट मीटरिंग के जरिए बिजली ग्रिड में भेज दिया जाता है. इसके बदले बिजली कंपनी उपभोक्ता को भुगतान भी करती है. हालांकि, प्रति यूनिट मिलने वाला अमाउंट अलग-अलग राज्यों और कंपनियों में अलग हो सकता है.
सरकार दे रही है सब्सिडी
भारत सरकार भी लोगों को सोलर अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है. केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी दी जा रही है. योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराने के बाद उपभोक्ता कम लागत में सोलर सिस्टम लगवा सकते हैं.
गर्मी से भी मिलेगी राहत
सोलर पैनल छत पर लगने की वजह से घर की छत को सीधे धूप से बचाते हैं, जिससे घर का तापमान भी कुछ हद तक कम रहता है. दिन में सोलर एनर्जी से बिजली बनती है, जबकि रात में ग्रिड या बैटरी के जरिए बिजली का इस्तेमाल किया जा सकता है. ऐसे में यह सिस्टम बिजली बचत के साथ-साथ गर्मी से राहत देने में भी मददगार साबित हो रहा है.
ये भी पढ़ें:-अब 2 फोन में चलेगा एक ही UPI अकाउंट! जानें UPI Circle फीचर का कैसे करें इस्तेमाल, सेटअप करना आसान
ये भी पढ़ें:-LPG चूल्हे के मुकाबले कितना बेहतर है एथेनॉल स्टोव? किचन का खर्च हो जाएगा आधा! जानें पड़ेगा कितना सस्ता
ये भी पढ़ें:-सैलरी आते ही खत्म हो जाती है? ChatGPT ने बताए बचत के 10 तरीके, जानें कैसे बचाएं पैसा?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं