विज्ञापन

रक्षाबंधन 2026 से पहले बना लें ये हेल्दी और टेस्टी स्वीट्स, हफ्तों तक रहेंगी फ्रेश, त्योहार पर नहीं होगी भागदौड़

रक्षाबंधन 2026 पर भाई का मुंह मीठा कराने के लिए बनाएं ये लंबे समय तक चलने वाली मिठाइयां, स्वाद और सेहत से हैं भरपूर.

रक्षाबंधन 2026 से पहले बना लें ये हेल्दी और टेस्टी स्वीट्स, हफ्तों तक रहेंगी फ्रेश, त्योहार पर नहीं होगी भागदौड़
रक्षाबंधन 2026 के लिए कौन सी मिठाई बनाएं.
NDTV

Raksha Bandhan 2026 Recipes: रक्षाबंधन का दिन सिर्फ़ एक रिवाज़ नहीं है, यह एक इमोशन है. भाई-बहन के रिश्ते का जश्न, जिसमें मिठास, स्नेह और बचपन की यादें होती हैं. यह वो दिन है जब थाली में सिर्फ़ खाना नहीं, यादें परोसी जाती हैं. इस साल रक्षाबंधन का त्यौहार 28 अगस्त को मनाया जाएगा. भारत में त्यौहार का मतलब स्वादिष्ट खाना और बहुत सारी मिठाइयां. अगर आप भी अभी से रक्षाबंधन के लिए ऐसी स्वीट्स की तलाश कर रहे हैं जिन्हें स्टोर करके रखा जा सके, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसी ही रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं वो कौन सी मिठाइयां हैं जिन्हें स्टोर करके रख सकते हैं. 

रक्षाबंधन के लिए अभी से बना लें ये स्वीट्स- (Raksha Bandhan Special Laddu Recipes) 

1. सूखे मेवे और बीज के लड्डू- (How To Make Dry Druits Laddu)

खजूर, बादाम, काजू, पिस्ता, अलसी, चिया और तिल से बने लड्डूओं को आप हफ्तों तक स्टोर करके रख सकते हैं. 

सामग्री-

  • खजूर
  • देसी घी
  • किशमिश
  • काजू
  • बादाम
  • पिस्ता
  • मखाना
  • इलायची पाउडर

विधि-

इन लड्डूओं को बनाने के लिए सबसे पहले खजूर को धोकर पानी में कुछ मिनट के लिए भिगो दें. फिर पानी निकालकर खजूर को मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना लें. अब एक छोटे पैन में खजूर को धीमी आंच पर भून लें. फिर एक पैन में घी गरम करें और उसमें काजू, बादाम, पिस्ता और मखाना डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें. इसके बाद खजूर का पेस्ट, भूने हुए सूखे मेवे, किशमिश और इलायची पाउडर को एक बड़े बर्तन में मिलाएं. अब इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं ताकि सभी सामग्री एक दूसरे में अच्छी तरह से मिल जाएं. अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू बना लें. 

Latest and Breaking News on NDTV

2. कैसे बनाएं नारियल के लड्डू- (How To Make Coconut Laddu)

सामग्री-

  • नारियल का बुरादा
  • मेवा 
  • घी
  • दूध
  • खोया
  • काजू 
  • बादाम

विधि-

नारियल के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में कसे हुए गोले को हल्की आंच पर भून लें. इसके बाद इसमें पका हुआ दूध और खोया मिलाएं. फिर इसे तब तक भूने जब तक ये पैन के साइड को न छोड़ दे. थोड़े से घी में बादाम और काजू को फ्राई करें, जिसे बाद में भुने हुए खोए में डालकर अच्छे से मिक्स करें. आखिर में अपनी हथेलियों का इस्तेमाल कर लड्डू बना लें और कसा हुआ गोला लड्डूओं पर रोल कर सर्व करें.

3. कैसे बनाएं आटे के लड्डू-(How To Make Atta Laddu)

सामग्री-

  • आटा
  • नारियल का बुरादा
  • घी
  • सौंठ पाउडर
  • भुनी अजवाइन 
  • किशमिश
  • मुनक्का
  • बादाम
  • खरबूजे के बीज
  • मखाना
  • गोंद

विधि-

आटे के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले बादाम को भून लेने के बाद उन्हें अच्छे से कूट लें. इसके बाद आटे को भूनें, हल्का भूरा रंग हो जाने के बाद उसमें घी डालें और तब तक भूनें जब तक वह साइड से घी न छोड़ने लगे. मिक्सचर के ठंडा होने पर उसमें बाकी की बची हुई सामग्री डालें और लड्डू तैयार करें. इन्हें आप एक एयर टाइट कंटेरनर में भर कर रखें. 

4. कैसे बनाएं चावल के लड्डू- (How To Make Chawal ke Laddu At Home)

सामग्री-

  • चावल का आटा
  • नारियल का बुरादा
  • चीनी
  • इलायची पाउडर
  • मलाई
  • ड्राई फ्रूट्स

विधि-

चावल के लड्डूओं बनाने के लिए सबसे पहले चावल के आटे को धीमी आंच पर भूनें. ध्यान रखें इसे ज्यादा नहीं भूनना है, वरना लड्डू सख्त हो जाएंगे. फिर आपको जो ड्राई फ्रूट्स पसंद है जेसे काजू, बादाम, मखाना को रोस्ट करके पीस लें. इसके बाद इसमें नारियल का बूरादा, पीसी हुई चीनी का पाउडर, इलाइची पाउडर, ड्राई फ्रूट्स पाउडर और मलाई डालनी है. इन सब चीजों को धीमी आंच पर मिलाएं. आंच को बंद कर दें और मिश्रण पर ढक्कन लगा दें जिससे उसमें थोड़ी नमी आ जाए. इससे लड्डू बनाने में आसानी होगी. 

ये भी पढ़ें- डायबिटीज के मरीज कौन सी रोटी खाएं? आटे में मिलाएं ये एक चीज कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raksha Bandhan 2026 Date, Raksha Bandhan 2026 Date And Time, Raksha Bandhan Recipes, Raksha Bandhan Sweets Recipes, Raksha Bandhan Mithai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com