विज्ञापन

एक लाख रुपये के बजट में शुरू करें ये 5 धांसू बिजनेस; नौकरी छोड़कर बनें अपने खुद के बॉस

अगर आप अपनी 9 से 5 की नौकरी से ऊब चुके हैं और खुद का काम शुरू करना चाहते हैं, तो आप मात्र ₹1 लाख रुपये के बजट से एक बेहतरीन शुरुआत कर सकते हैं. इस बजट में ऐसे बिजनेस चुनना समझदारी है, जहां सामान की जगह आपके हुनर और स्किल का ज्यादा इस्तेमाल हो. टिफिन सर्विस, क्लाउड किचन और डिजिटल मार्केटिंग से लेकर ड्रॉपशिपिंग तक, जानिए ₹1 लाख में शुरू होने वाले 5 सबसे लाभदायक बिजनेस आइडियाज और नौकरी छोड़ने से पहले ध्यान रखने वाली जरूरी बातें.

एक लाख रुपये के बजट में शुरू करें ये 5 धांसू बिजनेस; नौकरी छोड़कर बनें अपने खुद के बॉस
मात्र ₹1 लाख रुपये के बजट से एक बेहतरीन शुरुआत कर सकते हैं.
NDTV

5 Best Business Ideas: कई लोगों को लगता है कि बिजनेस शुरू करने के लिए लाखों करोड़ों रुपये का फंड होना जरूरी है, जबकि असलियत यह नहीं है. मात्र ₹1 लाख के बजट में भी आप एक सफल और लाभदायक बिजनेस खड़ा कर सकते हैं. कम बजट में सफलता का मूल मंत्र यह है कि आप ऐसे क्षेत्र को चुनें जहां इन्वेंट्री रखने का जोखिम कम हो और आपकी स्किल का इस्तेमाल ज्यादा हो. आइए जानते हैं ऐसे ही 5 बेहतरीन बिजनेस आइडियाज के बारे में, जिसकी मदद से 9 से 5 की नौकरी छोड़कर अपना खुद के बॉस बन सकते हैं.

फूड और कैटरिंग बिजनेस

खाने पीने का बिजनेस एक ऐसा क्षेत्र है, जिसकी मांग कभी कम नहीं होती है. अगर आपको खाना बनाने का शौक है, तो आप अपने घर के किचन से ही दफ्तर जाने वाले प्रोफेशनल्स और हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के लिए टिफिन सर्विस शुरू कर सकते हैं. इस बिजनेस को शुरू करने के लिए ₹20,000 से ₹40,000 बर्तन, पैकेजिंग मटेरियल और शुरुआती राशन के लिए जरूरत होती है. इसमें रोजाना नकद कमाई होती है. साथ ही आप अपने बिजनेस को Swiggy या Zomato जैसे ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स पर भी रजिस्टर कर सकते हैं.

डिजिटल और स्किल आधारित सेवाएं

यदि आपके पास डिजिटल दुनिया की समझ है, तो सर्विस बेस्ड बिजनेस आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प है. अगर आपको सोशल मीडिया मैनेजमेंट, एसईओ, कंटेंट राइटिंग या Canva/Photoshop पर ग्राफिक डिजाइनिंग आती है, तो आप लोकल बिजनेस और कंपनियों के लिए काम कर सकते हैं. इस काम को शुरू करने के लिए एक अच्छे लैपटॉप, हाईस्पीड वाईफाई और ऑनलाइन स्किल कोर्सेज के लिए मात्र  ₹50,000 से ₹70,000 की जरूरत होती है. इसमें कोई भी सामान खरीदने या खराब होने का रिस्क नहीं होता और प्रॉफिट मार्जिन 80% तक हो सकता है.

ई कॉमर्स और रीसेलिंग

इंटरनेट के दौर में बिना दुकान खोले भी सामान बेचा जा सकता है. आप बिना खुद का स्टॉक खरीदे, Shopify या GlowRoad जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए कपड़े, गैजेट्स या होम डेकोर का सामान बेच सकते हैं. इस बिजनेस को शुरू करने के लिए वेबसाइट सेटअप और सोशल मीडिया पर विज्ञापन चलाने के लिए  ₹30,000 से ₹50,000 जरूरत होती है. इस बिजनेस में आपको सामान खुद पैक करने, डिलीवर करने या गोडाउन में रखने की कोई टेंशन नहीं होती है.

कोचिंग और कंसल्टेंसी

ज्ञान बांटने का बिजनेस हमेशा डिमांड में रहता है. ऐस में यदि आप किसी विशेष विषय, कोडिंग, संगीत या भाषा में एक्सपर्ट हैं, तो आप बच्चों और प्रोफेशनल्स को ऑनलाइन या ऑफलाइन पढ़ा सकते हैं. इस काम को शुरू करने के लिए डिजिटल बोर्ड, माइक, या बेसिक सीटिंग अरेंजमेंट के लिए मात्र ₹10,000 से ₹30,000 रुपये की जरूरत होगी. यह 12 महीने चलने वाला और कभी मंदी में न आने वाला सदाबहार बिजनेस है.

घर से छोटे स्तर की मैन्युफैक्चरिंग

कम लागत में खुद का प्रोडक्ट बनाने का प्लान है, तो अगरबत्ती, मोमबत्ती या पेपर बैग मेकिंग का विकल्प बेहतरीन हो सकता है. इस बिजनेस को आप घर के एक छोटे से कमरे में ही इन चीजों के निर्माण का काम शुरू कर सकते हैं. इस बिजनेस को शुरू करने के लिए कच्चा माल और छोटी सी हैंड ऑपरेटेड पैकेजिंग मशीन के लिए शुरुआती लागत के रूप में ₹40,000 से ₹60,000 रुपये की जरूरत पड़ेगी. स्थानीय किराना दुकानों, स्टेशनरी शॉप्स और होलसेल मार्केट में इनकी मांग साल भर बनी रहती है.

इन 3 सीक्रेट टिप्स पर अमल करने से जोखिम होगा कम

बिजनेस में उतरने से पहले इन बातों पर अमल जरूर करें, ताकि असफलता का जोखिम को कम किया जा सके. बिजनेस का पूरा ढांचा खड़ा करने से पहले अपने 5 से 10 संभावित ग्राहकों से बात करें और एडवांस या प्री ऑर्डर लेने की कोशिश करें. नौकरी छोड़ने के बाद बिजनेस को सेट होने और प्रॉफिट देने में 3 से 6 महीने का समय लग सकता है. इसलिए कम से कम 6 महीने के घर खर्च के पैसे अलग सुरक्षित रखें. शुरुआत में तुरंत स्टाफ रखने के बजाय मार्केटिंग, कॉलिंग और डिलीवरी जैसे काम खुद संभालें, ताकि शुरुआती पैसे की बचत हो सके.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Business Idea, Low Investment Business, Low Investment Business Idea, Low Investment Business In Hindi, Low Investment Business Ideas India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com