Railway Summer Special Trains: भारतीय रेल में हर दिन लाखों लोग सफर करते हैं. रेलवे भी समय-समय पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाता है. गर्मी के मौसम में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए वेस्टर्न रेलवे ने गुजरात और पूर्वी भारत को जोड़ने वाली समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. इन ट्रेनों से यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी और वेटिंग लिस्ट कम करने में मदद मिलेगी. ये ट्रेनें अप्रैल 2026 में चलाई जाएंगी. चलिए आपको बताते है ट्रेनों की लिस्ट, रूट और बुकिंग प्रक्रिया क्या रहेगी.
वटवा–हावड़ा–वटवा समर स्पेशल ट्रेन
- वटवा-हावड़ा (ट्रेन नंबर 09479)
- तारीखें: 20 और 26 अप्रैल 2026
- प्रस्थान: वटवा (अहमदाबाद) से दोपहर 4:45 बजे
- आगमन: हावड़ा, तीसरे दिन सुबह 9:00 बजे
हावड़ा-वटवा (ट्रेन नंबर 09480)
- तारीखें: 22 और 28 अप्रैल 2026
- प्रस्थान: हावड़ा से शाम 7:00 बजे
- आगमन: वटवा, तीसरे दिन दोपहर 12:15 बजे
यह ट्रेन इन बड़े स्टेशनों पर रुकेगी
वटवा समर स्पेशल ट्रेन वडोदरा, भरूच, अंकलेश्वर, उधना, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, माणिकपुर, प्रयागराज छेओकी, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, गया, कोडरमा, धनबाद और आसनसोल जैसे बड़े स्टेशनों पर रुकेगी. इन ट्रेनों में यात्रियों के लिए अलग‑अलग श्रेणियों के डिब्बे होंगे. AC प्रथम श्रेणी (1A), AC द्वितीय श्रेणी (2A), AC तृतीय श्रेणी (3A), स्लीपर क्लास और जनरल क्लास आदि.
साबरमती–आसनसोल समर स्पेशल ट्रेन
यात्रियों की सुविधा के लिए साबरमती और आसनसोल जंक्शन के बीच एक और समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. यह ट्रेन स्पेशल किराए पर चलेगी.
यह भी पढ़ें:- Delhi-Dehradun Expressway: इन 7 इलाकों में खरीद लें प्रोपर्टी, आसमान छुएंगे दाम, जानें कैसे होगा फायदा
साबरमती-आसनसोल (ट्रेन नंबर 09431)
- तारीखें: 20 और 26 अप्रैल 2026
- प्रस्थान: रात 10:55 बजे
- आगमन: तीसरे दिन दोपहर 1:15 बजे
आसनसोल-साबरमती (ट्रेन नंबर 09432)
- तारीखें: 22 और 28 अप्रैल 2026
- प्रस्थान: शाम 4:20 बजे
- आगमन: तीसरे दिन सुबह 7:15 बजे
इन बड़े स्टेशनों पर रुकेगी
साबरमती–आसनसोल समर स्पेशल ट्रेन मेहसाणा, पालनपुर, आबू रोड, फालना, मरवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, जयपुर, बांदीकुइ, भरतपुर, अछनेरा, आगरा, टूंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, गया, कोडरमा और धनबाद में रुकेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं