Indian Railways: एक शहर से दूसरे शहर जाने और लंबी दूरी की यात्रा के लिए आज भी देश की बड़ी आबादी ट्रेन को सबसे भरोसेमंद और किफायती साधन मानती है. यात्रियों की इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे समय-समय पर विशेष ट्रेनों का संचालन करता है. अब गुजरात और पूर्वी भारत के यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. बढ़ती गर्मी और छुट्टियों के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है. इन ट्रेनों के शुरू होने से गुजरात और पूर्वी भारत की ओर सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी. इन ट्रेनों की मदद से यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ कम होगी और कन्फर्म टिकट की समस्या से राहत मिलेगी. आइए जानते हैं इन ट्रेनों के बारे में...
कौन-कौन सी ट्रेनें चलेंगी?
ट्रेन नंबर 09479 - वटवा-हावड़ा समर स्पेशल ट्रेन
इस ट्रेन का संचालन 20 और 26 अप्रैल 2026 को किया जाएगा. ये ट्रेन वटवा से शाम 4 बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी और फिर तीसरे दिन 9 बजे सुबह हावड़ा पहुंचेगी.
ट्रेन नंबर - 09480 हावड़ा-वटवा समर स्पेशल ट्रेन
इस ट्रेन का संचालन 22 और 28 अप्रैल को भारतीय रेलवे द्वारा किया जाएगा. ये ट्रेन हावड़ा से शाम 7 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर वटवा स्टेशन पहुंचेगी.
ट्रेन नंबर 09431 - साबरमती- आसनसोल समर स्पेशल ट्रेन
इस ट्रेन का संचालन 20 और 26 अप्रैल को किया जाएगा. ये ट्रेन रात को 10 बजकर 55 मिनट पर साबरमती से रवाना होगी और तीसरे दिन दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर आसनसोल पहुंचेगी.
ट्रेन नंबर 09432 - आसनसोल-साबरमती समर स्पेशल ट्रेन
इस ट्रेन का संचालन 22 और 28 अप्रैल को किया जाएगा. ये ट्रेन 4 बजकर 20 मिनट पर आसनसोल से रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर साबरमती पहुंचेगी.
कैसे करें ट्रेन टिकट की बुकिंग?
समर स्पेशल ट्रेन की बुकिंग यात्री IRCTC की आधिकारिक एप और वेबसाइट से करा सकते हैं. इसके अलावा आप अधिक जानकारी पाने के लिए भारतीय रेलवे के आधिकारिक X हैंडल या वेबसाइट पर भी जा सकते हैं. इसके अलावा आप हेल्पलाइन नंबर 139 पर भी कॉल कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं