विज्ञापन

IRCTC Europe Tour 2026: व‍िदेश घूमने की है प्‍लान‍िंग, IRCTC दे रहा है यूरोप टूर का मौका, जानें हर डिटेल और यात्रा की तारीख

बजट में व‍िदेश घूमने का मजा लेना चाहते हैं, तो IRCTC का यूरोप टूर पैकेज का फायदा उठा सकते हैं. जान‍िए इस पैकेज में क्‍या क्‍या है खास.

IRCTC Europe Tour 2026: व‍िदेश घूमने की है प्‍लान‍िंग, IRCTC दे रहा है यूरोप टूर का मौका, जानें हर डिटेल और यात्रा की तारीख
IRCTC Europe Tour 2026 : व‍िदेश का मजा बजट में.

Europe Trip Package Full Details: व‍िदेश घूमने का बना रहे हैं प्‍लान तो अब आपको बजट में घुमाएगा आईआरसीटीसी. IRCTC Europe Tour का पैकेज लेकर आया है. यह पैकेज बेहद ही सुविधाजनक, सुरक्षित और किफायती होगा है. ऐसे में व‍िदेश घूमने वालों के ल‍िए आईआरसीटीसी का नया टूर पैकेज आपके लिए एक सरल और भरोसेमंद विकल्प बन सकता है. इस पैकेज में पूरी तरह से यात्रा का कार्यक्रम प्‍लान क‍िया गया है. इसमें एयरलाइन टिकट, होटल में ठहरने की सुव‍िधा, भोजन और गाइड जैसी सुविधाएं शामिल क‍िया गया है. इससे यात्री को अलग-अलग बुकिंग और योजना बनाने की चिंता नहीं करनी है. 

IRCTC की इस यात्रा पैकेज का मॉट‍िव यात्रा को आसान बनाना है और वहीं पैसेंजर्स को यादगार और सुखद अनुभव देना है. सच तो यह है क‍ि आप ट्रैवल चाहे आप दोस्तों या परिवार के साथ यात्रा कर रहे हों. यह पैकेज हर उम्र और पसंद के यात्रियों के लिए को लुभाने वाला है. आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षित यात्रा का भी भरोसा देता है. इस अवसर का फायदा उठाकर आप आसानी से अपनी विदेश यात्रा की योजना बना सकते हैं और कई खूबसूरत देशों और दर्शनीय स्थलों में घूम सकते हैं. यात्रा के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए यह पैकेज बनाया गया है. इस पैकेज  का लाभ उठाकर आप अपनी छुट्टियों को एंजॉय कर सकते हैं और कैमरे में सुंदर याद संजो सकते हैं. 

क्या कभी दो लोगों के फिंगरप्रिंट एक जैसे होते? जुड़वां बच्चों के कैसे होते हैं फिंगरप्रिंट, जानिए इसके पीछे का साइंस

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Unsplash

IRCTC Europe Tour पैकेज की पूरी ड‍िटेल 

कितनी हैं सीटें : हर प्रस्थान में केवल 20 सीटें ही उपलब्ध हैं. सीमित सीटों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यात्रियों को आरामदायक और सुव्यवस्थित यात्रा का अनुभव मिले. छोटे समूह में यात्रा करने से व्यवस्थाएं बेहतर रहती हैं और यात्रियों को गाइड से व्यक्तिगत जानकारी लेने का मौका भी मिलता है.

यात्रा में कहां-कहां जाएंगे : इस यात्रा में यात्रियों को यूरोप के कई प्रसिद्ध शहरों और दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा. इसमें फ्रांस की राजधानी पेरिस, बेल्जियम की ब्रुसेल्स, नीदरलैंड की अम्स्टर्डम, जर्मनी के कोलोन और मैनहेम, स्विट्ज़रलैंड का जंगफ्राउजोक और राइन फॉल, ऑस्ट्रिया का इंसब्रुक और इटली के वेनिस, पीसा, रोम और मिलान शामिल हैं. इस तरह कम समय में यात्रियों को यूरोप की प्रमुख जगहों का अनुभव मिलेगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pexels


पैकेज में क्या-क्या शामिल  : पैकेज में एयरलाइन टिकट, होटल में ठहराव, सभी भोजन, वीजा शुल्क, इंश्योरेंस और पेशेवर गाइड की सेवाएं शामिल हैं. यात्रियों को हर सुविधा का पूरा लाभ मिलेगा और उन्हें अलग-अलग बुकिंग या योजना बनाने की चिंता नहीं करनी होगी. इस पैकेज का उद्देश्य सिर्फ पर्यटन नहीं बल्कि भारत की एकता और विविधता का संदेश विदेश में दिखाना भी है. 


पैकेज की अवधि और तारीख : आईआरसीटीसी का यह विशेष यूरोप टूर 12 रात और 13 दिन का है.  इस टूर के लिए दो विशेष प्रस्थान तिथियां तय की गई हैं.  पहला ग्रुप 26 अप्रैल 2026 से 8 मई 2026 तक यात्रा करेगा, जबकि दूसरा ग्रुप 24 मई 2026 से 5 जून 2026 तक यूरोप का सफर तय करेगा. 

पैकेज शुल्क कितना है  : पैकेज शुल्क प्रत्येक यात्री के लिए निर्धारित किया गया है. विस्तृत जानकारी और बुकिंग आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है. आप https://www.irctctourism.com/ पर जाकर हर डिटेल चेक कर सकते हैं.   यात्रियों को “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर बुकिंग करने की सलाह दी जाती है. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com